आनंद शर्मा भूल गए कि वे लंबे समय से कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे और इस क्षेत्र की ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया – राजीव भारद्वाज

by

एएम नाथ । धर्मशाला, । भारतीय जनता पार्टी के कांगड़ा चंबा लोकसभा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने चम्बा जिला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने ने कहा कि चंबा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रैली हुई जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने बड़े जोर-शोर से चंबा वालों से हमदर्दी जताते हुए अपनी महासचिव को खुश करना चाहा, परन्तु वे उन्हें बताना भूल गए कि वे लंबे समय से कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे और इस क्षेत्र की ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया। आनंद शर्मा ने देश और दुनिया के लोकप्रिय नेता को अंहकारी कहा। इसका जवाब चार जून को देश और प्रदेश की जनता देने वाली हैं और उन जैसे पैराशूटी और लापता उम्मीदवार को वापिस आपके एसी वाले कमरे में भेजने वाली हैं।

उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा यहां की जनता का दुख दर्द समझते तो मंत्री रहते हिमाचल की जनता के लिए बहुत कुछ कर सकते थे तो आज आपकों घर-घर जाकर वोट न मांगने पड़ते।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने के लिए गुलामी करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल अल्पसंख्यक संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण से वंचित करने के लिए जिम्मेदार हैं। मोदी ने यह भी घोषणा की कि वे एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकारों को लूटने और उन्हें मुसलमानों को देने की विपक्षी गठबंधन की योजनाओं को विफल कर देंगे।

उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट जिहाद में लिप्त लोगों के समर्थन पर भरोसा कर रहे हैं। उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश का हवाला दिया, जिसमें कई मुस्लिम समूहों को ओबीसी की सूची में शामिल करने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले को रद्द कर दिया गया था। उन्होंने विपक्षी गठबंधन के बारे में कहा कि चार जून के बाद ये दल एक-दूसरे के कपड़े फाड़ना शुरू कर देंगे और कांग्रेस का शाही परिवार हार का ठीकरा खड़गे के सिर पर फोड़कर विदेश में छुट्टियां मनाने चला जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोरोना पॉजिटिव हुए डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी : मंत्री बैंस और अनमोल गगन पहले आ चुके पॉजिटिव

चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस के बाद पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान और अब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को एहतियात बरतने...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

6 बच्चों सहित 8 की मौत, 30 घायल : वैशाली में पेड़ के नीचे पूजा कर रहे लोगों को चढ़ा ट्रक

पटना। बिहार के वैशाली में सुल्तानपुर गांव के पास सड़क किनारे पीपल के पेड़ के नीचे खड़े होकर पूजा कर रहे लोगों पर नशे में धुत एक ड्राइवर ने ट्रक चढ़ा दिया। इसमें 30...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के कार्यालय में लगा रोजगार मेला : सैकड़ों युवा लड़के-लड़कियां हुए लाभान्वित

गढ़शंकर, 20 सितंबर: विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के विधायक एवं डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के कार्यालय में जिला रोजगार अधिकारी के सहयोग से एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12वीं के छात्र के बैग से बरामद हुआ कट्टा : स्कूल में मचा हड़कंप

फिरोजपुर। सरहदी गांव गट्टी राजोके के सरकारी स्कूल के 12वीं कक्षा के विद्यार्थी के बैग से देसी कट्टा बरामद हुआ है। विद्यार्थी बैग में देसी कट्टा लेकर अपने साथी विद्यार्थियों के साथ स्कूल में...
Translate »
error: Content is protected !!