आनलाइन करे आवेदन : हिमाचल में 12 से 18 सीटर यात्री वाहनों के रूट परमिट के लिए

by

हिमाचल में पहली बार रूट परमिट के लिए आनलाइन आवेद
शिमला, 19 मई
हिमाचल प्रदेश के बेरोजगारों को पहली बार वाहन रूट परमिट हासिल करने के लिए ऑनलाइन आवेदन होगा। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए 12 से 18 सीटर यात्री वाहनों के परमिट जारी करेगी। इन परमिट के जारी होने से रोजगार मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को यातायात सुविधा मिलेगी।
प्रदेश सरकार को सौ से अधिक वाहनों के परमिट प्रदेश भर में जारी करने हैं। इन रूटों को सरकार ने आवेदकों के लिए अधिसूचित भी कर दिया है। इन परमिटों के लिए सरकार अब शीघ्र ही आवेदन आमंत्रित करेगी। अभी तक वाहनों के परमिट के लिए परिवहन विभाग के पास फार्म भरकर आवेदन करना पड़ता था।
राज्य के परिवहन विभाग निदेशक अनुपम कश्यप ने बताया कि अगर किसी रूट के लिए सिर्फ एक ही आवेदन आता है, तो वह आवेदक को दे दिया जाएगा। अगर एक रूट के लिए एक से अधिक आवेदन आते हैं तो आवेदकों के नामों की पर्ची डालकर सार्वजनिक तौर पर लाटरी निकाली जाएगी। ऐसे में जिस आवेदक का नाम आएगा, उसे रूट परमिट जारी किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देश की आज़ादी में पत्रकारों की भूमिका अहम : कुलदीप पठानिया

एएम नाथ। शिमला, 19 फ़रवरी । भारतीय पत्रकार कल्याण मंच द्वारा बुधवार को शिमला स्थित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय निवास में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छोटे राज्यों के हकों को दबाया नहीं जाना चाहिए: मुख्यमंत्री हिमाचल को उसके अधिकार मिलने चाहिए

एएम नाथ : शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां एक निजी न्यूज चैनल के ‘मंच’ कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि छोटे राज्यों के हकों को दबाया नहीं जाना चाहिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2024 में मां चिंतपूर्णी मंदिर को 2024 में 31 करोड़ रुपये का मिला दान

ऊना, 23 जनवरी :  हिमाचल प्रदेश के मां चिंतपूर्णी मंदिर में 2024 के दौरान श्रद्धालुओं ने 31,90,02,504 रुपये की राशि दान की। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ, मां चिंतपूर्णी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने नई खनन नीति में संशोधन को दी मंजूरी, निजी भूमि वाले मालिक भी ऐसे होंगे मालामाल

एएम नाथ। शिमला: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने नई खनन नीति में संशोधन को मंजूरी दी है. गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया....
Translate »
error: Content is protected !!