आपत्तिजनक वीडियो’ पर घिरी मान सरकार ; अकाली दल के बाद पंजाब बीजेपी ने खड़े किए सवाल

by

चंडीगढ़  :  अकाली दल की तरफ से वो वीडियो कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह का होना का दावा किया गया था। जिसको लेकर अब पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा है।

‘यौन शोषण करने वाला व्यक्ति आपका मंत्री है या नहीं’ :   बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि जिन नेताओं ने घटिया वीडियो राज्यपाल पंजाब को सौंपा है, वे विधायक भी नहीं हैं। लेकिन सीएम भगवंत मान पंजाबी जानना चाहते हैं कि इस वीडियो में कथित तौर पर एक जरूरतमंद महिला का यौन शोषण करने वाला व्यक्ति आपका मंत्री है या नहीं! और वैसे मान साहब, क्या आप सच में मानते हैं कि एक ‘आम आदमी’ जो विधायक नहीं है, वह सरकार से जवाब नहीं मांग सकता?  सुनील जाखड़ ने आगे लिखा कि मैंने इस संबंध में राज्यपाल को लिखा है, क्योंकि केवल उनका संवैधानिक कार्यालय ही यह सुनिश्चित कर सकता है कि सत्ता के ऐसे अनैतिक उपयोग के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए और पंजाब को इस आम आदमी की विशेष सरकार का असली चेहरा देखने को मिले।

बिक्रम सिंह मजीठिया ने की थी मंत्री को हटाने की मांग :   अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह को पद से हटाने की भी मांग की थी। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा की तरफ से मई 2023 में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर एक अश्लील वीडियो सौंपते हुए उसकी फॉरेंसिक जांच करवाने की मांग की थी. वो वीडियो भी पंजाब के एक मंत्री का होने का दावा किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल के वायरल वीडियो पर विवाद : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में दिल्ली के वकील विभोर आनंद समेत अन्य पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब विवाद गहरा गया है। इस वीडियो को शेयर करने वाले...
पंजाब

माता तृप्ता महिला योजना तहत 125 सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं को लाकर महिलाओं का सशक्तिकण किया जाएगा: अरूणा चौधरी

श्री गुरू रविदास जी की यादगार(मीनार-ए-बेगमुपरा) के निर्माण की 45 करोड़ 29 लाख की राशि विभाग को इस बजट में जारी कर दी जाएगी गढ़शंकर: माता तृप्ता महिला योजना तहत 125 योजना को लाकर...
article-image
पंजाब

इलाके में बिक रहे नशीले पदार्थो की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाये जाने की मांग करेंगे : डॉ. सुभाष शर्मा।

गढ़शंकर, 17 अक्तूबर :  हम गढ़शंकर हलके और पंजाब में चल रहे नशे के गंदे कारोबार की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से करवाने की सिफारिश की मांग करेंगे ताकि पंजाब के युवाओं को इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिंदू धर्म वाले बयान पर बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती : राहुल गांधी के भाषण को तोड़-मरोड़ कर शेयर करने वालों को किया जाना चाहिए दंडित

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में दिए गए ‘हिन्दू धर्म’ वाले बयान पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंडियन यूथ कांग्रेस के ‘एक्स’ हैंडल से शेयर किए...
Translate »
error: Content is protected !!