आपत्तियों का समयबद्ध समाधान किया जाए सुनिश्चित : मुकेश रेपसवाल

by

वन मंडल डलहौजी से संबंधित विभिन्न एफसीए मामलों की प्रगति को लेकर बैठक आयोजित

कहा, द्वितीय चरण के अंतर्गत मामलों की अनुपालना शीघ्र सुनिश्चित बनाई जाए

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत वन मंडल डलहौजी से संबंधित विभिन्न मामलों की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उपायुक्त ने बैठक के दौरान विभिन्न विभागीय परियोजनाओं के अंतर्गत स्वीकृति मामलों के तहत प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि वन मंडल डलहौजी के अंतर्गत लोक निर्माण मंडल चंबा के तहत 1 मामले को स्टेज वन के तहत अनुमोदित किया जा चुका है तथा एक पर प्रक्रिया जारी है। इसी तरह लोक निर्माण मंडल डलहौजी के अंतर्गत परिवेश पोर्टल-1 पर 41 मामले तथा परिवेश पोर्टल-2 पर विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत 16 मामले अनुमति के लिए प्रक्रिया में है।
मुकेश रेपसवाल ने विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अंतर विभागीय समन्वय के आधार पर विभिन्न चरणों पर लगने वाली आपत्तियों के समयबद्ध समाधान को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्वीकृति के द्वितीय चरण के अंतर्गत मामलों की अनुपालना शीघ्र सुनिश्चित बनाई जाए।
इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जोगिंदर शर्मा तथा नरेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बजट 2025 में क्या क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा जानिए

नई दिल्ली : संसद में बजट पेश हो चुका है। बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स का ऐलान कर चुकी हैं। संसद में अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल पेश होगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस केंद्र से आपदा राहत न मिलने का झूठ बोलकर लोकसभा चुनाव के लिए विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रही : डॉ. राजीव बिंदल

लोक सभा चुनाव जैसे जैसे निकट आ रहे है वैसे ही हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए भी राजनीति गरमाती जा रही है। भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। इसी...
हिमाचल प्रदेश

अणु में महिला नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 21 से: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 19 नवंबर। महिलाओं की सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के ग्रुप एफ के मुकाबले 21 नवंबर से हमीरपुर के अणु स्टेडियम में खेले जाएंगे। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार एवं हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीएम ने 105 वर्षीय शतायु मतदाता सरदार प्यार सिंह को जन्म दिवस पर किया सम्मानित : चंबा विधानसभा क्षेत्र में वृद्धजन आइकन सरदार प्यार सिंह-एडीएम

एएम नाथ। चम्बा  ;  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने शतायु मतदाता एवं चंबा विधानसभा क्षेत्र के वृद्धजन आइकन सरदार प्यार सिंह को उनके 105वें जन्मदिन के अवसर पर मोहल्ला जनसाली स्थित उनके घर...
Translate »
error: Content is protected !!