आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री के पांच वाहनों को मुख्यमंत्री सुक्खू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर से राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री के पांच वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब द्वारा प्रदान की गई इस राहत सामग्री में 161 किट हैं जिनमें सूखा राशन, बर्तन, कंबल, तिरपाल और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। यह सामग्री संबंधित उप-मंडल मजिस्ट्रेटों के माध्यम से प्रभावित परिवारों को वितरित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने इस उदार सहायता के लिए अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस मानसून सीजन के दौरान राज्य को व्यापक नुकसान हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप न केवल बहुमूल्य जानें गईं, बल्कि सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भी भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आगे आए विभिन्न संगठनों और लोगों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों में भी हर संभव सहायता प्रदान कर रही है और प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2023 की तर्ज पर वर्ष 2025 में भी आपदा प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की है। इसके तहत पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए मुआवजा राशि 1.30 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये की गई है।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान, कांग्रेस नेता सुरेन्द्र मनकोटिया, लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिनेश बत्रा, मल्टीपल चेयर कॉर्डिनेटर रमन गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट केबिनेट सचिव धीरज जैन, डिस्ट्रिक्ट केबिनेट कोषाध्यक्ष अतुल शर्मा, रीजन चेयरपर्सन रजनीश कतना, शिमला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण वैद, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन डॉ. आर.के. जिष्टू सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महंगी हुई शराब : हिमाचल में 10 से 30 प्रतिशत तक महंगी मिलेगी शराब

एएम नाथ। शिमला  : हिमाचल में शराब की बोतल पर एमएसपी लगने जा रहा है। यानी बोतल पर अब एमआरपी नहीं, एमएसपी होगा। आबकारी कराधान विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ की तर्ज पर शराब को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ करवा सकेंगे एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली: अगर आपको भी इस बात को लेकर शिकायत थी कि आप सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ एफआईआर नहीं करा सकते थे तो आपकी इस समस्या को सरकार ने दूर कर दिया है।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

90 वर्षीय बचितर सिंह की मौत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कालेज अमृतसर के लिए किया दान

गढ़शंकर।  गांव बिल्डों के 90 वर्षीय बचितर सिंह की मौत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कालेज अमृतसर को रोटरी आई बैंक कोर्निया ट्रांसपेलेंट सोसाइटी द्वारा दान कर दिया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिविल अस्पताल डलहौजी को मिली अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन

CPS-1 खैरी की पहल से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल : सीएमओ डॉ. जालम भारद्वाज अब स्थानीय स्तर पर ही मिलेंगी बेहतर जांच सुविधाएं एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिले के मुख्य चिकित्सा...
Translate »
error: Content is protected !!