आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने निरीक्षण : आपदा प्रभावित परिवारों को 2 लाख 30 हजार की राहत राशि वितरित

by
बैला गांव के समीप भूस्खलन रोकथाम की प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए सुनिश्चित
चंबा,(चुवाड़ी) 16 अगस्त : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज उपमंडल भटियात के तहत भारी बारिश के कारण आपदा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का प्रवास कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया ।
उन्होंने इस दौरान चुवाड़ी- शाहपुर वाया
ददरियाड़ा संपर्क सड़क के तहत गांव बैला के समीप भूस्खलन से क्षतिग्रस्त संपर्क सड़क का निरीक्षण करते हुए भूस्खलन से गुठियार, चपडु तथा बैला गांव को संभावित खतरे के अनुरूप प्रभावी भूस्खलन रोकथाम कार्यों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए ।
उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि इस भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में जल निकासी को लेकर उचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाए ।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान रायपुर के समीप परोच गांव में बादल फटने की घटना से भारी भूस्खलन की चपेट के कारण मृतक के परिवार का कुशल क्षेम जाना और प्रभावित परिवार को 1 लाख की राहत राशि भी प्रदान की । उन्होंने परिवारिक सदस्यों को प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन भी
दिया । उन्होंने यहां आपदा से प्रभावित दो स्थानीय व्यक्तियों सरवन कुमार और प्रीतम सिंह को पांच- पांच हजार रुपयों की तत्काल राहत राशि भी उपलब्ध करवाई ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने उपमंडलीय प्रशासन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को 13 अगस्त के बाद भटियात क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित लोगों की निजी संपत्ति को हुए नुकसान के प्रभावी आकलन के निर्देश भी दिए ।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने खरगट, टिकरी, समोट, धोण , बिन्ना इत्यादि गांव का प्रवास कर आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण किया ।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में आपदा प्रभावित परिवारों को 1 लाख 30 हजार की राहत राशि का वितरण भी किया ।
इस दौरान लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों को यह भी आश्वस्त किया कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़ी है।
उपायुक्त अपूर्व देवगन, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण हर्ष पुरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चेला किशन चंद, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंदर चाढक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जिला सिरमौर के गांव दाड़ो देवरिया में सुनी जनसमस्याएं

एएम नाथ। सिरमौर  :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सिरमौर की उप तहसील नारग के गांव दाड़ो देवरिया में अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों की जन समस्याएं सुनी। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 की मौत, 10 गंभीर घायल, आईआईटी वाराणसी के 3 छात्र शामिल : ट्रैवलर खाई में गिरने से कुल्लू में

कुल्लू : हिमाचल के कुल्लू में रविवार रात हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। 10 गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें आईआईटी वाराणसी के 3 छात्र शामिल हैं। इनके नाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मंत्री जिम्पा प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा टिब्बा साहिब में हुए नतमस्तक

होशियारपुर, 17 जनवरी:    श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा स्थानीय गुरुद्वारा टिब्बा साहिब में नतमस्तक हुए। इस मौके पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम नेत्रा मेती ने की पालमपुर की यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक

एएम नाथ।  पालमपुर, 12 जून :- उपमंडल पालमपुर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!