आपसी समझौते के लिए 12 सितम्बर को लगेंगी लोक अदालतें

by

एएम नाथ । धर्मशाला, 1 सितंबर: हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण, आपसी समझौता करवाने के लिए 12 सितम्बर को ज़िला व उपमण्डल न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन करने जा रहा है। यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आर. मिहुल शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि इन लोक अदालतों में बैंक से संबंधित, श्रम विवाद, बिजली व पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, चैक बाऊसिंग, पूर्व मुकदमेबाजी व लंबित मामलों पर सुनवाई होगी। वे व्यक्ति जो मुकदमे से पहले संबंधित व्यक्ति अथवा विभाग से समझौता करने का इच्छुक है तो वह संबंधित कोर्ट में आवेदन कर सकता है।
इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण के दूरभाष नंबर 01892-222370, उपमंडलीय विधिक सेवा समिति धर्मशाला 01892-222018, कांगडा 01892-264808, देहरा 01970-233599, पालमपुर 01894-231614, नूरपुर 01893-220770, बैजनाथ 01894-262477, ज्वाली 01893-264307 और इंदौरा के दूरभाष नंबर 01893-241210 पर सम्पर्क कर किया जा सकता है।
आर. मिहुल शर्मा ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति अपनी समस्या आॅनलाइन भेजना चाहता है तो वह राष्ट्रीय विधिक सेवाए प्राधिकरण न्यू दिल्ली की वेबसाइट पर जाकर आॅनलाइन आवेदन कर सकता है या हेल्पलाईन के टोल फ्री नंबर 15100 पर काॅल करके भी करवा सकता है।
उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि 12 सितंबर को इन लोक अदालत के जरिए अपने मामले सुलझाकर समय और धन की बचत करें।
–0–

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

शिष्या से दुराचार पर ‘योग शिक्षक’ गिरफ्तार : आईपीसी की धारा-376 व 506 के तहत मामला दर्ज

सोलन, 21 जून : विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस ने तकरीबन 30 साल के योग शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल संरक्षण में महिलाएं अपनी भागीदारी करें सुनिश्चित – डाॅ लाल सिंह

ऊना – जल संरक्षण अभियान 3 का आयोजन टाहलीवाल के योगेश्वर ट्रेनिंग संस्थान में किया गया जिसकी अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक डॉ लाल सिंह ने की। उप निदेशक ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी पर तंज कसा : विपक्ष के वॉकआउट पर बोले सीएम सुक्खू ,जब कोई पार्टी घोटाले करती है तो हल्ला होता है

एएम नाथ। धर्मशाला :   हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आज स्टोन क्रशर के मुद्दे पर विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मामले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक 1 वोट से जीता तो कोई रिकॉर्ड बना गया : चुनावी राज्यों की सबसे बड़ी और छोटी जीत

नई : मई को पांच राज्यों में विधानसभा परिणामों की घोषणा की गई. देशभर की नजरें पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम थी, यहां पर भाजपा की आंधी में कई सूरमा धराशाई हो गए, आलम...
Translate »
error: Content is protected !!