‘आप’ में शामिल : डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी व सहकारी बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा

by

कैबिनेट मंत्री जिंपा व आप के पंजाब इंचार्ज जरनैल सिंह की मौजूदगी में पार्टी की ली सदस्यता, पार्टी मेें शामिल होने वाले हर व्यक्ति को मिलेगा बनता मान-सम्मान: कैबिनेट मंत्री जिंपा
होशियारपुर, 13 मई: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा व आम आदमी पार्टी के दिल्ली से विधायक व पंजाब इंचार्ज जरनैल सिंह की मौजूदगी में आज डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी व दी होशियारपुर सहकारी बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा बॉबी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
रंजीता चौधरी व विक्रम शर्मा को कैबिनेट मंत्री जिंपा व प्रदेश इंचार्ज जरनैल सिंह ने पार्टी का सिरोपा देकर पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जिंपा ने कहा कि दोनों ही नेताओं का शहर में अच्छा जनाधार है और इनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी काडर और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
आम आदमी पार्टी के पंजाब इंचार्ज जरनैल सिंह ने कहा कि पार्टी में शामिल हर कार्यकर्ता को उनका पूरा बनता मान सम्मान दिया जाएगा ताकि वे पार्टी की और मजबूती के लिए शिद्दत से काम कर सकें। डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी व विक्रम शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की साफ सुथरी राजनीति व मुख्य मंत्री भगवंत मान की ओर से जन कल्याण व विकासशील फैसलों के चलते ही वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की जन हितैषी नीतियों के चलते पंजाब का सर्वपक्षीय विकास यकीनी बनाया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे व उनके हिमायती आम आदमी पार्टी की मजबूती के लिए पूरा जोर लगा देंगे ताकि प्रदेश के विकास की रफ्तार और तेज हो सके। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

10 लख रुपए की ग्रांट के चैक : सांसद मनीष तिवारी ने नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बांटे

नवांशहर, 9 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से ग्रांट जारी करने का सिलसिला जारी है। जिन्होंने आज नवांशहर...
article-image
पंजाब

2 व 3 दिसंबर छुट्टी वाले दिन वोटर सूची के विशेष संशोधन संबंधी लगाए जाएंगे विशेष कैंप: DC कोमल मित्तल

जिला चुनाव अधिकारी ने जिले के समूह ई.आर.ओज व सुपरवाइजरों के साथ की बैठक, 18-19 वर्ष के विद्यार्थियों की अधिक से अधिक वोटें बनाई जाएं होशियारपुर, 15 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी होशियारपुर...
article-image
पंजाब , समाचार

साढ़े चार करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़े गए थे आरोपी : चोरी की कार को पीड़ित के घर पर किया पार्क, मालिक ने पूछा तो पिस्तौल निकाल कर किए घर पर फायर

श्री मुक्तसर साहिब : सीआइए स्टाफ की ओर से विगत दिन एक किलो 150 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपितों ने ही दो फरवरी की देर रात गोनियाना रोड गली नंबर नौ में किशोर...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में “जिंदगी की सही दिशा” विषय पर सेमिनार आयोजित – जिंदगी में सफलता के लिए निरंतरता जरूरी – प्रिं डा. जसपाल सिंह

गढ़शंकर, 12 सितंबर : आज सरकारी हाई स्कूल डघाम में मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगल की रहिनुमाई में तथा स्कूल करियर गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार के नेतृत्व में “जिंदगी की सही दिशा” विषय पर एक...
Translate »
error: Content is protected !!