आप विधायक के ठिकानो पर सीबीआई के छापे : 40 करोड़ के बैंक फ्रॉड के मामले में

by

अमरगढ़ :   40 करोड़ के बैंक फ्रॉड के मामले में पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा के यहां सीबीआई की रेड हुई है। गज्जनमाजरा अमरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आप के विधायक हैं। सीबीआई ने एक साथ गज्जनमाजरा के सभी ठिकानों पर रेड की है। यह रेड संगरूर के मालेरकोटला में 3 ठिकानों पर की गई है।

शुरूआती रेड में सीबीआई को 94 साइन किए ब्लैंक चेक मिले हैं। कई आधार कार्ड भी मिले हैं। करीब 16.57 लाख का कैश बरामद हुआ है। पुलिस ने 88 फॉरेन करंसी नोट, प्रॉपर्टी के दस्तावेज, कई बैंक अकाउंट से जुड़े कागजात बरामद किए हैं। फिलहाल रेड जारी है। सीबीआई की तरफ से अभी इस मामले में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।
आप के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा ने 2011 से 2014 के बीच 4 किश्तों में बैंक से लोन लिया था। यह लोन करीब 40.92 करोड़ का था। बैंक की लुधियाना ब्रांच ने इस बारे में CBI से शिकायत की। जिसमें कहा गया कि गज्जनमाजरा ने जिस मकसद के लोन लिया था, उसकी जगह किसी दूसरी जगह इसका इस्तेमाल किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली के मंत्री सड़कों पर उतरी, कहीं सांत्वना दी कहीं अधिकारियों को फटकारा

नई दिल्ली।  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला सम्मान निधि को लेकर अहम बैठक बुलाई है। साथ ही, दिल्ली बजट सत्र को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इस बीच, सीएम रेखा गुप्ता समेत...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में यंग रशपाल अवार्ड समारोह का किया आयोजन  

गढ़शंकर, 6 फरवरी: एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर गढ़शंकर में यंग रशपाल अवार्ड समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में पढ़ाई, खेलकूद और अन्य पाठ्यचर्या गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भरे जाएंगे पूर्व सैनिकों के पद : साक्षात्कार की तिथियां घोषित, इस डेट से इंटरव्यू

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों को नए साल में नौकरी का तोहफा मिलने जा रहा है। जनवरी 2026 से मार्च महीने तक पूर्व सैनिकों के इंटरव्यू की तिथियां तय की...
article-image
पंजाब

Yog Cultivating Holistic Growth in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 21 : Yog, an ancient practice with timeless relevance, offers children a profound path to holistic development. Beyond enhancing their mental and physical health, it’s a powerful tool for comprehensive personality development....
Translate »
error: Content is protected !!