आप विधायक देव मान का बुर्जुग को ठोकर मारने का वीडियो वायरल

by

चंडीगढ़, 22 मार्च । पंजाब के नाभा विधानसभा क्षेत्र से विधायक गुरदेव सिंह देव मान एक विवाद में फंस गए हैं। गुरदेव सिंह मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिसमें वह एक बुर्जुग व्यक्ति को मंच से उतारने के लिए ठोकरें मा रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रविवार को विधायक ने सफाई भी दी है।

वायरल वीडियो 8 मार्च को लुधियाना के दुगरी में मशहूर पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला और अमरजोत कौर की 38वीं बरसी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का है। विधायक देव मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। विधायक मान मंच पर मौजूद हैं। वह एक बुजुर्ग व्यक्ति को लात मारते और स्टेज से नीचे धकेलते नजर आ रहे हैं।

विधायक के साथ मौजूद बाउंसर भी बुजुर्ग के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे है। इसी दौरान वहां पर पुलिसकर्मी और अन्य लोग भी मौजूद हैं।

विधायक बुजुर्ग को मंच से नीचे उतार देते हैं और फिर विधायक वापस स्टेज पर चले जाते हैं।

नशे में था, बार-बार चढ़ रहा था : विधायक गुरदेव सिंह देव मान

वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने विधायक पर निशाना साधा है। कांग्रेस व अकाली दल के नेताओं ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा करते हुए सवाल भी उठाए हैं। वहीं देव मान का कहना है कि बुजुर्ग व्यक्ति नशे में था और बार-बार स्टेज पर चढ़ रहा था, जिसे नीचे उतारने के दौरान यह स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को कई बार शालीनता से नीचे जाने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माना। राजनीतिक लाभ के लिए बढ़ा-चढ़ाकर वीडियो को पेश किया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने काफी ज्यादा शराब पी रखी थी और बार-बार स्टेज पर चढक़र गाना गाने की कोशिश कर रहा था। उसे कई बार समझाया गया और सुरक्षा कर्मियों ने भी रोका, लेकिन वह करीब 10 बार स्टेज पर आने की कोशिश करता रहा। विधायक ने दावा किया कि वायरल वीडियो को स्लो मोशन में इस तरह दिखाया गया है जैसे उन्होंने बुजुर्ग को लात मारी हो, जबकि उनका कहना है कि ऐसा नहीं हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

14 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर दे दी जान – पिता को तड़पते देख बेटी अंजलि से नहीं देखा गया दर्द : खुदकुशी के बाद परिवार और मोहल्ला निवासी थाने पहुंचे

फतेहगढ़ साहिब :   मंडी गोबिंदगढ़ में ओपी बांसल स्कूल की वैन से गत 6 जुलाई को हुए हादसे के संबंध में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं इस हादसे में घायल बाइक सवार...
article-image
पंजाब , समाचार

दिनदिहाड़े गढ़शंकर शहर के वीच तेजधार हथियारों से लैस हमलावर गुरप्रीत सिंह के घर में घुसे और निर्मम तरीके से आधा दर्जन जगह से काटा, गुरप्रीत की अस्पताल में मौत

गढ़शंकर ( होशियारपचर) रंजिश के चलते गढ़शंकर के बार्ड बारह में दिनदिहाड़े सुवह नौ वजे तेजधार हथियारों से लैस आधा दर्जन युवक दर्जन महिंद्र कौर के घर में घुसे और महिंद्र कौर के बेटे...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर के बी. काॅम पांचवें समैस्टर में बलजीत कौर कॉलेज में रही प्रथम

गढ़शंकर : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए बी. काॅम पांचवें सेमेस्टर के परिणाम में डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। कॉलेज की छात्रा बलजीत कौर पुत्री गुरबचन सिंह  ने 546 अंक...
Translate »
error: Content is protected !!