29 वर्षीय भेड़ पालक कटाने गया था बाल : 3 दिन बाद इस हालत में मिला शव

by

सिरमौर  : जिला अंतर्गत मालोवालां क्षेत्र में रविवार को एक 29 वर्षीय भेड़ पालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब से बरामद हुआ। मृतक की पहचान जय किशोर, निवासी गांव धारा (तहसील रोहड़ू, शिमला) के रूप में हुई है।

जय किशोर पिछले तीन दिनों से लापता था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

बाल कटवाने गया था, फिर मोबाइल हुआ बंद : पुलिस को दी गई शिकायत में मोहन सिंह पुत्र करम चंद, निवासी गांव खरशाली लडोत (तहसील चडगांव, जिला शिमला) ने बताया कि जय किशोर पिछले 12 वर्षों से किन्नौर के एक मालिक के पास भेड़-बकरियां चराने का काम कर रहा था। हर साल की तरह वह इस बार भी भेड़ों के रेवड़ के साथ जंगलों के रास्ते होते हुए सिरमौर पहुंचा था। वह और जय ढाकवाली क्षेत्र में डेरा डाले हुए थे। शिकायत में बताया गया कि 19 मार्च की शाम जय पास बाल कटवाने गया था। रात 10 बजे तक परिजनों से उसकी बात हुई, लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और वह रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया।

तीन दिन की तलाश और दुखद अंत

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस की कई टीमें जय किशोर की तलाश में जुटी थीं। आखिरकार 22 मार्च को मालोवालां के पास एक तालाब में उसका शव पानी में तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। डीएसपी मुख्यालय सिरमौर रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पानी में डूबने का लग रहा है। हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मंगलवार को 19 केन्द्रों पर 18 प्लस को लगेगी वैक्सीन

ऊना – जिला में मंगलवार 27 जुलाई को 18 प्लस आयु वर्ग के नागरिकों के लिए 19 केन्द्रों पर कोविड टीकाकरण के सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नड्डा से मिले डॉ. हंस राज : चुराह-चंबा के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई सार्थक चर्चा

चंबा की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर दिया जोर चुराह प्रवास के लिए नड्डा को दिया सादर न्योता, क्षेत्र के विकास से जुड़े अहम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बुरी तरह झुलस गया ढाबा संचालक : धरवाला के दड़ोग में एक ढाबे में भड़की आग

एएम नाथ। चम्बा  : चम्बा जिला के धरवाला के दड़ोग में एक ढाबे में शुक्रवार को अचानक आग भड़क गई। इस दौरान आग को काबू करने के प्रयास में ढाबा संचालक झुलस गया। जिसके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रेवल एजेंट के घर पर ग्रेनेड फेंकने और फायरिंग करने की जिम्मेवारी गोपी नवांशहरियां ने ली  : डीएसपी ने कहा न कोई ग्रेनेड फेंका गया न कोई फायरिंग हुई

गढ़शंकर । गांव धमाई में ट्रेवल एजेंट के घर पर कल रात करीव बारह वजे ग्रेनेड फेंकने की गोपी नवांशहरियां की जिम्मेवारी लेते हुए कहा कि अगर अभी भी दिमाग सेट नहीं हुआ तो...
Translate »
error: Content is protected !!