नड्डा से मिले डॉ. हंस राज : चुराह-चंबा के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई सार्थक चर्चा

by

चंबा की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर दिया जोर

चुराह प्रवास के लिए नड्डा को दिया सादर न्योता, क्षेत्र के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

एएम नाथ। नई दिल्ली :
चुराह विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. हंस राज ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। केंद्रीय मंत्री के आवास पर हुई इस मुलाकात में डॉ. हंस राज ने चुराह-चंबा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की और क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं से अवगत करवाया।
बैठक के दौरान चंबा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करने तथा ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। डॉ. हंस राज ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि चंबा जिले के लोगों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और दूरदराज की आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
डॉ. हंस राज ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को विधानसभा क्षेत्र चुराह के प्रवास के लिए सादर आमंत्रित किया। उन्होंने क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं, जनहित से जुड़े विषयों तथा चुराह-चंबा में चल रहे और प्रस्तावित कार्यों को लेकर भी चर्चा की। नड्डा ने चुराह प्रवास के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया।
मुलाकात के दौरान डॉ. हंस राज ने केंद्रीय मंत्री का कुशलक्षेम भी जाना। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक एवं समसामयिक विषयों पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
डॉ. हंस राज ने कहा कि चुराह-चंबा के विकास और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। केंद्रीय स्तर पर क्षेत्र की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाकर विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई यह मुलाकात चुराह-चंबा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और केंद्रीय स्तर पर क्षेत्र की विकासात्मक जरूरतों को मजबूती से रखने की दिशा में इसे विधायक डॉ. हंस राज की सक्रिय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी सरकार ने दिया पूर्व सैनिकों को वन रैंक-वन पैंशन का तोहफाः वीरेंद्र कंवर

विजय दिवस के अवसर पर थाना कलां में आयोजित एक कार्यक्रम में बोले ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ऊना- विजय दिवस के अवसर पर थाना कलां में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्रामीण विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन गिरफ्तार : जोगिंद्रनगर पुलिस ने गाड़ी से 205 ग्राम चरस बरामद

जोगिंदर नगर   : जोगिंद्रनगर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 205 ग्राम चरस के साथ कांगड़ा के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जोगिंदर नगर पुलिस द्वारा गलू में स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माँ भगवती संकीर्तन मंडली ने निभाया सामाजिक दायित्व, अर्की गौशाला को भेंट की एक गाड़ी तूड़ी

योगेश चौहान : अर्की : उपमंडल अर्की की माँ भगवती संकीर्तन मंडली ने अध्यक्ष बाला शर्मा के नेतृत्व में अर्की गौशाला को एक गाड़ी तूड़ी भेंट की। इस अवसर पर मंडली की सदस्यों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री राम हनुमान सेवा ट्रस्ट बद्दी द्वारा गुल्लरवाला व दिल्ली के दो दिव्यांगों को प्रदान की व्हीलचेयर

बद्दी, 23 जनवरी (तारा) : श्री राम हनुमान सेवा ट्रस्ट बद्दी द्वारा गुल्लरवाला व दिल्ली के दिव्यांगजनों को प्रदान की गई व्हीलचेयर। गुल्लरवाला पंचायत के उप प्रधान पम्मी चौधरी ने बताया कि उनकी पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!