गढ़शंकर में प्लेसमेंट कैंप एवं स्वरोजगार कैंप आयोजित …विभिन्न कंपनियों की ओर से 118 योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया : रौड़ी

by

गढ़शंकर, 5 अक्टूबर: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं हलका गढ़शंकर के विधायक स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बताया कि गढ़शंकर में प्लेसमेंट कैंप एवं स्वरोजगार कैंप सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कैंप का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाना था।

उन्होंने बताया कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो-कम-मॉडल करियर सेंटर, होशियारपुर के सहयोग से आयोजित प्लेसमेंट कैंप में जिले की 9 नामी कंपनियों ने भाग लिया। इनमें क्वांटम पेपर मिल, सैला; जी.एन.ए. फैक्टरी, मेहतियाना; डी-मार्ट; डबल बैरल जींस; अजाइल हर्बल; चेकमेट सिक्योरिटी; रिलायंस जियो; एन.आई.आई.टी. लिमिटेड (आई.सी.आई.सी.आई. बैंक) तथा एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस शामिल थीं।

इन कंपनियों की ओर से हेल्पर, टेलर, मशीन ऑपरेटर, सेल्स, टेक्नीशियन, रिलेशनशिप मैनेजर, वेलनेस एडवाइजर, पैकर, कैशियर, सेल्स एसोसिएट तथा सिक्योरिटी गार्ड आदि पदों के लिए उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए गए। कैंप में कुल 216 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों की ओर से 118 योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

इसके अलावा कैंप के दौरान स्वरोजगार संबंधी विशेष सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। इसमें जिला लीड बैंक, जिला उद्योग केंद्र तथा एम.एस.एम.ई. विभाग की ओर से भाग लिया गया। इन विभागों के प्रतिनिधियों ने कैंप में पहुंचे इच्छुक युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए विभिन्न ऋण योजनाओं एवं सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी तथा योग्य उम्मीदवारों का मौके पर ही पंजीकरण भी किया गया।

डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने जिले के युवाओं से अपील की कि वे भविष्य में आयोजित होने वाले प्लेसमेंट कैंपों में अधिक से अधिक भाग लें और सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही रोजगार एवं स्वरोजगार सुविधाओं का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती रमणदीप कौर, प्लेसमेंट अधिकारी श्री राकेश कुमार, यंग प्रोफेशनल श्री विक्रम सिंह सहित जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, होशियारपुर का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DEO सुखविंदर सिंह ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल मोहनोवाल का किया दौरा

गढ़शंकर,  10 अक्तूबर: आज उप जिला शिक्षा अधिकारी (ऐली.) होशियारपुर सुखविंदर सिंह (स्टेट अवार्डी) ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल मोहनोवाल का दौरा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ब्लॉक प्राइमरी स्कूल गेम्स 2024-25 में सहयोग...
article-image
पंजाब

युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के कोआर्डिनेटर दलजीत राजू के घर पर हुई फायरिंग

फगवाड़ा  : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और “युद्ध नशा विरुद्ध” कोऑर्डिनेटर दलजीत राजू के घर पर गोलियां दो मोटरसाइकिल सवारों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में चलाई गई हैं और हमलावर मौके...
article-image
पंजाब

युवक मेले का दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां में शानदार आगाज : नौजवानों के कौशल को तराशते हैं युवक मेले: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 11 जनवरी:   कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने नौजवानों को विरासती कलाओं को बचाने का आह्वान करते हुए अपनी संस्कृति से जुडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि युवक मेले नौजवानों के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में सरदारियां क्लब गढ़शंकर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय दस्तार प्रशिक्षण शिविर शुरू

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में सरदारियां क्लब गढ़शंकर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय दस्तार प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने शिविर में पहुंचे क्लब...
Translate »
error: Content is protected !!