आप सरकार की जुमलेबाजी प्रदेशवासियों की परेशानी का सबब : पूर्व सांसद खन्ना

by

जमीन की रजिस्ट्री पर ऐन.ओ.सी. की शर्त हटाने की घोषणा का जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं, लोग धक्के खाने और अतिरिक्त पैसे खर्चने को मजबूर : खन्ना
होशियारपुर 17 जनवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब की आप सरकार की जुमलेबाजी अब प्रदेश की जनता की परेशानी का सबब बन चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता को सुविधाएं देने और सरकारी तंत्र को आसान बनाने का दिखावा कर आप सरकार जनता को गुमराह कर रही है।
उक्त विचार खन्ना ने पंजाब सरकार द्वारा जमीन की रजिस्ट्री पर ऐन.ओ.सी. शर्त को हटाने की घोषणा के बावजूद लोगों को हो रही परेशानी पर पंजाब सरकार को घेरते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने कहा कि
कि पंजाब सरकार ने गत दिनों प्लाटों की रजिस्टरी के लिए एन.ओ.सी. की शर्त को समाप्त करने की घोषणा की थी परंतु जानकारी मिली है कि अभी तक इस घोषणा का जमीनी स्तर पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा। लोगों को प्लॉटों की रजिस्ट्री के लिए ऐन.ओ.सी. के नाम पर अभी भी धक्के खाने पड़ रहे हैं और अतिरिक्त पैसे खर्चने पड़ रहे हैं। खन्ना ने कहा कि आप सी.एम. भगवंत मान मुफ्त की वाहवाही लूटने के लिए इस प्रकार की घोषणाएं करते रहते हैं परंतु इन घोषणाओं का वास्तविकता से कोई नाता नहीं होता। मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनकी घोषणाओं से जनता को जो सुविधा की उम्मीद बंधती है वह पूरी न होने पर गुस्से के रूप में फूटेगी जो कि आने वाले समय में आप सरकार का बिस्तर पंजाब से गोल कर देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर धर्मपुर जाकर आपदा प्रभावितों से मिले, बढ़ाया हौसला : प्रदेश आपदा से जूझ रहा है, नजर नहीं आ रहे हैं हिमाचल सरकार के मंत्री : जयराम ठाकुर

आपदा के समय लोगों के साथ नजर में आना सरकार की संवेदनहीनता एएम नाथ। मंडी/धर्मपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को धर्मपुर का दौरा किया और यहां गतरात्रि बाढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में 1965 किशोरों को लगी कोवैक्सीन की पहली डोजः डीसी

ऊना 7 जनवरी – जिला ऊना में 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत आज 1965किशोरों को कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई। सरकारी स्कूल के 795...
पंजाब

110 नशीली गोलीयों स्मेत एक गिरफ्तार 

 गढ़शंकर- गढ़शंकर पुलिस की एक  पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान  एक नशा तस्कर  को 110  नशीली गोलीयों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसएसओ सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने जानकारी देते बताया ...
article-image
पंजाब

गुलजार सिंह आत्महत्या मामले पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 15 सितंबर को चंडीगढ़ में मार्च : सचिन पायलट ने स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की मांग उठाई, हरपाल सिंह चीमा को मंत्री पद से हटाने की मांग

चंडीगढ़, 12 सितंबर। पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह की आत्महत्या को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट...
Translate »
error: Content is protected !!