आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका : जस्सी खंगूड़ा ने पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया

by

पंजाब में आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है  आप नेता जस्सी खंगूड़ा ने पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पंजाब कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव की मौजूदगी में जस्सी खंगूड़ा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।  इस दौरान देवेंद्र यादव ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि जस्सी खंगूड़ा पहले भी विधायक रह चुके हैं और कुछ निजी कारणों के चलते आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।

देवेंद्र यादव ने कहा कि जस्सी खंगूड़ा ने जिस तरह से कांग्रेस में वापसी की है। उससे पंजाब कांग्रेस को निश्चित तौर पर आगामी लोकसभा चुनावों में फायदा होगा। कांग्रेस के परिवार में जिस तरह से वृद्धि हो रही है। उससे सीधे तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंजाब में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में इस बार कांग्रेस काफी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

जस्सी खंगूड़ा ने क्या कहा :    वहीं कांग्रेस में शामिल होने के बाद जस्सी खंगूड़ा ने कहा, “साल 2022 में मैंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। करीब 2 साल का मेरा कार्यकाल अच्छा नहीं रहा। जिसके बाद मैंने चिंतन किया तो मुझे समझ आया कि कांग्रेस ही मेरा असली परिवार है। आगामी लोकसभा चुनावों में लुधियाना की भी हवा बदलेंगे।

कहा जा रहा है कि लुधियाना लोकसभा सीट से खंगूड़ा आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। हालांकि, पार्टी ने यहां से मौजूदा विधायक अशोक पराशर पप्पी को टिकट दे दिया, जिसके चलते वह पार्टी से नाराज थे।

साल 2017 में विधानसभा चुनाव हार गए थे खंगूड़ा :  बता दें कि जस्सी खंगूड़ा ने साल 2007 से पहली बार किला रायपुर विधानसभा हल्के से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2017 का चुनाव वह हार गए और फिर 2022 में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। इसके बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी और उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पानी भी नहीं पी पा रहे डल्लेवाल! आमरण अनशन का 51वां दिन, टेंशन में सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

 संगरूर : न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहित 13 मांगों पर अड़े किसानों के लिए अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनिश्चितकालीन आमरण अनशन का आज जहां 51वां दिन है। वहीं...
article-image
पंजाब

स्पीकर ने MLA शीतल अंगुराल का इस्तीफा कर लिया मंजूर : शीतल ने एक ई-मेल और पत्र स्पीकर संधवा को लिखकर इस्तीफा वापस लेने की बात कर चुके थे

जालंधर :  जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल उपचुनाव का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं लिहाजा उन्होंने स्पीकर से इस्तीफा वापस लेने के लिए ई-मेल व पत्र भेजा है लेकिन स्पीकर ने शीतल अंगुराल...
article-image
पंजाब

प्रताप सिंह बाजवा सोमवार को होंगे पेश : पुलिस ने बाजवा को पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया

 नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा 50 बमों वाले बयान के मामले में मोहाली स्थित स्टेट साइबर सेल में दर्ज केस के सिलसिले में सोमवार को जांच टीम के सामने पेश होंगे। उन्होंने इस बारे...
पंजाब

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता प्रणव के नेतृत्व में शहीद ए आज़म भगत सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की

गढ़शंकर। शहीद ए आज़म स भगत सिंह के नानके गाँव मोरांवाली में भगत सिंह की माता पंजाब माता विद्यावती के स्मारक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रणव...
Translate »
error: Content is protected !!