आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अवध ओझा : क्या चुनाव में आजमायेंगे किस्मत?

by

आईएएस को कोचिंग देने वाले मोटिवेशनल स्पीकर और मशहूर टीचर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गएl आम आदमी पार्टी संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल एवं दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ वह आप मुख्यालय पहुंचेl जिसके बाद आज वो दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हुएl यही नहीं वो दिल्ली में किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैंl
अवध ओझा यूपी को गोंडा शहर के रहने वाले हैं और अपनी पढ़ाने के खास तरीके को लेकर चर्चित रहते हैं. सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है. उन्हें सोशल मीडिया पर ‘ओझा सर’ के नाम से जाना जाता है. आए दिन वो अपनी बातों और बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. हालांकि फ़ेसबुक और एक्स जैसी साइट पर उनका अपना कोई अकाउंट नहीं है. उनकी काफी लोकप्रियता है.

दिल्ली से चुनाव लड़ सकते हैं अवध ओझा : अवध ओझा दिल्ली में किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक उनकी सीट तय भी की जा चुकी हैं. हालांकि ये सीट कौन सी होगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इससे पहले एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में वो आप नेता अरविंद केजरीवाल की तारीफ भी कर चुके हैंl उन्होंने केजरीवाल को राष्ट्रीय राजनीति का आदमी बताया थाl उन्होंने कहा कि केजरीवाल अगर थोड़ा सा खुद को संभालने के साथ-साथ अगर सहयोगियों को संभालते तो आज पिक्चर कुछ और होती l

अवध ओझा की सियासत में काफी दिलचस्पी देखी गई है l इससे पहले वो लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे. अवध ओझा प्रयागराज सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, इस सिलसिले में उनकी बीजेपी के कई नेताओं से मुलाक़ात भी हुई थीl l लेकिन, उनको टिकट नहीं मिल पाया था l प्रयागराज के अलावा कैसरगंज सीट से भी उनके चुनाव लड़ने की चर्चा थी l

अवध ओझा सियासी तौर पर भी काफी एक्टिव रहते हैं l वो राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को लेकर भी बयान दे चुके हैं l उन्होंने अखिलेश यादव को एक विजनरी नेता बताया और कहा कि वो देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं l उन्होंने राहुल गांधी को प्रियंका गांधी से बेहतर नेता बताया था और कहा कि प्रियंका एक अच्छी कोअर्डिनेटर और आयोजक हैं l

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

10-10 साल की सजा और पांच-पांच लाख जुर्माना लगाया :मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगी भीम सिंह पर 1991 में अवधेश राय हत्याकांड मामले में

गाजीपुर : माफिया मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगी भीम सिंह गैंगस्टर मामले में दोषी पाए गए। एमपी-एमएलए कोर्ट (गाजीपुर ) ने दोनों को 10-10 साल की सजा और पांच-पांच लाख रुपए जुर्माना लगाया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप तहसील कृष्णगढ़ में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस : नायब तहसीलदार ने फहराया तिरंगा

कुठाड, 26 जनवरी (तारा) : कृष्णगढ़ उप तहसील परिसर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सूरत सिंह ने फहराया तिरंगा व पुलिस होमगार्ड परेड की सलामी ली। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजक़ीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डियूर में लगाया जागरूकता शिविर : SHO अनिल वालिया द्वारा सड़क सुरक्षा, नशे की बुराई, घरेलू हिंसा सहित पोक्सो अधिनियम पर की गई विस्तार से चर्चा

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिबिधियों एवं कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी एएम नाथ। चम्बा  : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय उच्च पाठशाला डियूर (सलूणी ब्लॉक) में एन. एस. एस. शिविर के दौरान बच्चों,...
article-image
पंजाब

पूर्व आईजी ने सुरक्षाकर्मी के रिवॉल्वर से खुद पेट में गोली मार की ख़ुदकुशी की कोशिश : 12 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, 8.10 करोड़ की ठगी का जिक्र

पटियाला: पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी (इंस्पेक्टर जनरल) द्वारा खुद को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने गोली सुरक्षाकर्मी के रिवॉल्वर से पेट में मारी। गोली लगने से वह घायल हो...
Translate »
error: Content is protected !!