आरटीओ ने ओवरलोड वाहनों पर की सख्त कार्रवाई, 3.20 लाख रुपए जुर्माना वसूला

by

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर- कम- चेयरपर्सन जिला सड़क सुरक्षा कमेटी आशिका जैन के नेतृत्व  में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी कार्रवाई को सुनिश्चित करने हेतु ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन आरटीओ अमनदीप कौर घुम्मण की देखरेख में किया गया।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है और ओवरलोडिंग, तेज गति, नशे में वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

आरटीओ अमनदीप कौर घुम्मण ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलते पाए गए, जो सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा होने के साथ-साथ सड़क के बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

आरटीओ अमनदीप कौर घुम्मण ने बताया कि ओवरलोडिंग मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है और इससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 3 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके और आम जनता की सुरक्षा को मजबूत बनाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एएसआई बलविंदर सिंह का उनके पैतृक गाँव में किया अंतिम संस्कार

गढ़शंकर : थाना मुकंदपुर में तैनात एएसआई बलविंदर सिंह की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई थी। जिसका आज उनके पैतृक गांव बीनेवाल में संस्कार कर दिया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आरडीजी से गरमाई विधानसभा : मुख्यमंत्री सुक्खू और जयराम ठाकुर आमने-सामने

एएम नाथ l शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) के मुद्दे पर सदन में जोरदार बहस हुई। चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष...
article-image
पंजाब

19 साल बाद इंसाफ : हार्ट सर्जरी का खर्च वापस, आपात स्थिति में निजी अस्पताल में एआईआईएमएस रेट लागू नहीं

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में पंजाब सरकार की अपील खारिज करते हुए एक सरकारी शिक्षक को 19 साल पुराने चिकित्सा प्रतिपूर्ति विवाद में पूरी राहत दे दी है।...
Translate »
error: Content is protected !!