आरोपी गिरफ्तार – शादी से मुकरा प्रेमी, शादी का झांसा देकर लड़की को किया प्रेगनेंट : नाबालिग ने निगला जहर

by

एएम नाथ। सोलन :  सोलन जिले के चायल क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर रेप करने और उसके गर्भवती होने का मामला सामने आया है। युवक ने जब शादी करने से इनकार किया तो लड़की ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसका गंभीर हालत में आईजीएमसी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस आरोपी के लिए रिमांड की मांग करेगी। युवती सिरमौर जिला के राजगढ़ के युवक पर रेप के आरोप लगाए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी राजगढ़ के शुभम से जान पहचान हुई। इसके बाद उनकी फोन पर बातचीत शुरू हुई। इस दौरान वह कई बार मिले। युवती के अनुसार युवक ने उसे शादी करने का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई। मगर अब शुभम शादी करने से मुकर गया है।

                     पुलिस चौकी खयल को आईजीएमसी शिमला से फोन पर इसकी जानकारी मिली, कि 17 साल की नाबालिग लड़की को जहर खाया है। इसके बाद कंडाघाट थाने के तहत पड़ने वाली चायल पुलिस चौकी की टीम को आईजीएमसी  शिमला भेजा दिया गया है। यहां पर युवती के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।  युवती के अनुसार, कुछ दिन पहले शुभम ने अचानक मिलना और फोन पर बातचीत करना बंद कर दिया। 20 नवंबर को जब लड़की ने शुभम को फोन करके इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि अब वह उससे कोई बात नहीं करेगा तथा न ही इससे कोई रिश्ता रखना चाहता है। इससे लड़की डिप्रेशन में आ गई और अपना जीवन समाप्त करने के लिए फिनायल पी लिया। इसके बाद लड़की को उसके माता-पिता उपचार के लिए आईजीएमसी  शिमला ले गए। उपचार के दौरान पता चला कि युवती गर्भवती है। फिलहाल गंभीर हालत में लड़की का इलाज चल रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उहल पेयजल योजना की मुख्य पाइप लाइन की सकोर के पास बदलेगी अलाइनमेंट : मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने सकोर गांव के समीप मुख्य पाइप लाइन का लिया जायजा एएम नाथ। मंडी : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज मंडी शहर के लिए ऊहल नदी से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना के तहत सकोर...
हिमाचल प्रदेश

बसदेहड़ा के पास 2.64 ग्राम चिट्‌टा सहित एक काबू

ऊना। थाना मैहतपुर पुलिस ने गांव बसदेहड़ा शराब ठेके के पास से 2.64 ग्राम चिट्टा सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। एसपी अर्जित सेन ठाकूर ने बताया कि थाना मैहतपुर की पुलिस टीम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही : JN.1 COVID वैरिएंट के 63 मामले सामने आ चुके

नई दिल्ली  : भारत में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। 24 दिसंबर तक देश में JN.1 COVID वैरिएंट के 63 मामले सामने आ चुके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भरमौर के चौरासी मंदिर परिसर के पवित्र तालाब का पानी पीने योग्य नहीं

विधायक डा. जनक राज ने पवित्र तालाब का निरीक्षण कर पानी की जांच करवाने का लिया था निर्णय एएम नाथ। भरमौर :  विश्व प्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर भरमौर में पवित्र तालाब कुफरी का पानी...
Translate »
error: Content is protected !!