आर्मी के दो मेजर, होटल का कमरा : सीसीटीवी फुटेज और पत्नी पर अवैध संबंध का शक

by
दिल्ली की एक सिविल अदालत ने भारतीय सेना  के दो अधिकारियों के बीच कथित extramarital affair मामले में एक अहम फैसला सुनाते हुए होटल की CCTV फुटेज उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है।
यह याचिका एक मेजर द्वारा दायर की गई थी, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर एक अन्य मेजर से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था।
कोर्ट का तर्क: होटल में भी निजता का अधिकार होता है
सिविल जज वैभव प्रताप सिंह ने कहा कि होटल में ठहरने वाले किसी भी व्यक्ति को ‘निजता का अधिकार’  प्राप्त है जो न केवल उनके कमरे तक सीमित है, बल्कि होटल के कॉमन एरिया में भी किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से सुरक्षित है।  जज ने साफ कहा: किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा होटल में ठहरे मेहमानों की बुकिंग डिटेल्स और CCTV डेटा मांगना निजता का उल्लंघन है। जब तक कथित जोड़े को पक्ष नहीं बनाया गया, तब तक यह जानकारी साझा नहीं की जा सकती।
नैसर्गिक न्याय और निजता का संतुलन जरूरी
कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि पत्नी और उनके कथित प्रेमी को इस मामले में पक्ष नहीं बनाया गया था जिससे यह याचिका ‘प्राकृतिक न्याय’ (Principle of Natural Justice) के खिलाफ थी।
कोर्ट नहीं है निजी जांच एजेंसी
अदालत ने यह भी दोहराया कि कोर्ट कोई जांच एजेंसी नहीं है जो ऐसे निजी विवादों में साक्ष्य इकट्ठा करने का मंच बने। शिकायतकर्ता को सलाह दी गई कि वह आर्मी एक्ट 1950 (Army Act, 1950) और संबंधित नियमों के तहत उचित कार्रवाई करें।
“The End of the Affair” का हवाला
जज ने अपने आदेश में लेखक Graham Greene के उपन्यास The End of the Affair का हवाला देते हुए लिखा: विवाह की निष्ठा का भार उस पर है जिसने वादा किया, न कि उस व्यक्ति पर जो कभी इस वचन से बंधा ही नहीं था।
SC की जोसेफ शाइन केस की भी चर्चा
सुप्रीम कोर्ट के 2018 के ऐतिहासिक Joseph Shine vs Union of India फैसले का उल्लेख करते हुए कोर्ट ने कहा कि अब इस सोच को खारिज कर दिया गया है कि एक पुरुष किसी और की पत्नी का स्नेह ‘चुरा’ सकता है। ऐसी सोच महिलाओं को स्वतंत्र इच्छा से वंचित करती है और उन्हें वस्तु की तरह पेश करती है।
नई आपराधिक संहिता ने भी रेखांकित किया बदलाव :  कोर्ट ने यह भी कहा कि भारत की नई आपराधिक संहिता  ने भी व्यभिचार को अपराध की श्रेणी से हटा दिया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आधुनिक भारत  अब लैंगिक पक्षपात और पितृसत्तात्मक धारणाओं को स्थान नहीं देता।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक जिंपा ने तीन बसों को किया रवाना –    श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के दर्शनों के लिए श्रद्धालु हुए रवाना

होशियारपुर, 18 अगस्त: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत सोमवार शाम विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से श्रद्धालुओं को श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के दर्शनों के लिए ले जाने वाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सामुदायिक भवन सनेड का किया लोकार्पण

ट्रैक टूरिज्म के लिहाज से विकसित होगा भटियात क्षेत्र,  ककरौटी-घटा में 132 केवीए क्षमता का बनेगा विद्युत उपकेंद्र रजैं- सरोगा प्रवाह सिंचाई योजना के निर्माण पर व्यय किए जा रहे हैं 1260 लाख :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दावा….. कांग्रेस सरकार ने पूर्व सरकार से 3 हज़ार 8 सौ करोड़ अधिक राजस्व किया अर्जित

प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दोहराई प्रतिबद्धता एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश ने अपने संसाधनों से 26,683 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र में 75 करोड़ रुपये की 9 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए : प्रदेश के किसान, महिलाएं और युवा ही हमारी ताकत , ईमान बेचने वाले जनप्रतिनिधियों को कभी माफ नहीं करेगी प्रदेश की जनता: मुख्यमंत्री

ईमानदारी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए कुलदीप सिंह पठानिया का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा : मुख्यमंत्री चुवाड़ी में सिविल कोर्ट, डीएसपी कार्यालय, मिनी सचिवालय व...
Translate »
error: Content is protected !!