आर.एस. बाली ने किया राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले का शुभारंभ

by
एएम नाथ। सुन्दरनगर, 23 मार्च। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर सिंह बाली ने आज सुन्दरनगर में राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शुकदेव वाटिका में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की तथा शुकदेव वाटिका से जवाहर पार्क तक निकाली गई भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। इसके पश्चात जवाहर पार्क में मेले का ध्वज फहराकर मेले का औपचारिक उद्घाटन किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए आर.एस. बाली ने कहा कि प्रदेश के मेलों की समृद्ध परंपरा में रियासतकाल से मनाया जा रहा सुकेत देवता मेला विशेष स्थान रखता है। शुकदेव ऋषि की तपोस्थली में आयोजित यह मेला देव आस्था और परंपरा का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक हैं, जो आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले और त्योहार अपनी विशिष्टता के लिए जाने जाते हैं और राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को संजोए हुए हैं। सुकेत देवता मेला प्राचीन काल से मनाया जा रहा है, जिसमें सुकेत रियासत के विभिन्न देवी-देवता भाग लेते हैं। इस बार 180 वर्षों के बाद उपमंडल करसोग के महोग क्षेत्र से गढ़पति नाग चवासी सिद्ध पैदल सफर तय कर मेले में पधारे हैं।
आर.एस. बाली ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं प्रदेश सरकार की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवी-देवताओं के साथ हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी हिमाचल की परंपरा और संस्कृति को सशक्त बना रही है। उन्होंने कहा कि इन परंपराओं को भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित रखना आवश्यक है, क्योंकि यही हमारी पहचान का आधार हैं।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में वर्षभर उत्सव और त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं, जो हमारी आस्था, मूल्यों और आकांक्षाओं को अभिव्यक्त करते हैं। मेले और त्योहार समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और सभी को इनमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह मेला बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को हिमाचल की देव संस्कृति से परिचित कराएगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ करेगा। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि आज भी इस मेले में पुरातन परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सुकेत सर्व देवता कमेटी को 51 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार द्वारा पर्यटन विभाग के बंद हो चुके होटलों को पुनः शुरू करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही शिव धाम मंडी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है, जिसके लिए 33 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया जा चुका है और कार्य प्रगति पर है।
उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर एवं मेला समिति के अध्यक्ष अमर नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उपस्थित जनसमूह को मेले की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, जिला मंडी कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर, नाचन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सिराज के सचिव महेंद्र ठाकुर, एपीएमसी निदेशक मंडल के सदस्य निक्कू राम सैणी, मिल्क फेड के निदेशक संजय मेहता, युवा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुकुल शर्मा, जिला एनएसयूआई के अध्यक्ष अनीत जसवाल, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण तथा सुकेत सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सोनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत से पहले पूनम पांडे का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी इंटरनेट पर वायरल : शिप पर व्हाइट ब्रॉलेट और ब्लैक कलर की पैंट रखी थी पहन

फिल्मी स्टार पूनम पांडे के निधन से हर कोई सदमे में आ गया है। सर्वाइकल कैंसर से एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत हुई है।  लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी कम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1984 दंगों के दोषी सज्जन कुमार को अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा देने पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने न्यायालय का किया धन्यवाद 

 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा गठित नानावटी कमिशन की रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तुरंत करवाई से मिली अपराधी को सजा – पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार मलबे में धंसे लोगों की लाशें निकालने के लिए भी नहीं बनने दे रही सड़क : जयराम ठाकुर

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद भी सड़क न बनने देने का क्या औचित्य,  लोगों की समस्याओं में उनके साथ हर हाल में खड़े रहेंगे हम गोद लिए हुए बागा चुनोगी स्कूल पहुंचे नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डेवलपमेंट फंड रोकने के फैसले को लेकर : भाजपा 25 विधायक नए राज्यपाल के पदभार संभालने के बाद उन्हें सौंपेंगे ज्ञापन :

शिमला : विधायक डेवलपमेंट फंड रोकने के फैसले को लेकर सरकार भाजपा के निशाने पर कांग्रेस सरकार है। पार्टी ने आरोप लगाया कि विधायक क्षेत्र विकास निधि की राशि रोककर सरकार ने जनता के...
Translate »
error: Content is protected !!