आलू की फसल को पिछेती झुलसा रोग से बचाने के लिए किसानों को फसल पर छिडक़ाव करने का परामर्श

by

होशियारपुर, 20 दिसंबर :  डिप्टी डायरेक्टर बागवानी जसविंदर सिंह ने बताया कि आलू की फसल के लिए जिला होशियारपुर अहम स्थान रखता है। मौसम के मिजाज को देखते हुए पंजाब में आलू की फसल को भविष्य में पिछेती झुलसा रोग आने की संभावना होने के कारण नवंबर माह के दौरान बादल लगने व हल्की बारिश होने से आलू की फसल में झुलसा रोग होने के लिए वातावरण बहुत अनुकूल था।
डिप्टी डायरेक्टर बागवानी ने बताया कि आलू की फसल के इससे बचाव के लिए किसानों को सलाह दी जाती है कि आलू की किस्म कुफरी पुखराज व कुफरी चंद्रमुखी पर यह बीमारी ज्यादा आती है। जिन किसान भाईयों ने आलू की फसल में अब तक फफूंदनाशक दवाई का छिडक़ाव नहीं किया है व जिनकी फसल में अब तक पिछेती झुलसा रोग की बीमारी नहीं है, उन सभी किसानों को सलाह दी जाती है वे आलू की फसल को एंट्राकोल / इंडोफिल आम-45 / कवच आदि दवाईयों को 500 से 700 ग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से 200 लीटर पानी में घोल कर सप्ताह के अंतराल में  स्प्रे करें। उन्होंने बताया कि जिन खेतों में यह बीमारी आ चुकी है, वहां किसानों को रिडोमिल गोल्ड / सैक्टिन 60 डब्लयू जी / कारजैट एम-8, 700 ग्राम या रीवस 250 एस.सी 250 मिलीलीटर या एक्यूएशन प्रो 200 मिलीलीटर प्रति एकड़ के हिसाब से 200 लीटर पानी में घोल कर 10 दिनों के अंतराल में स्प्रे करने की जरुरत है। उन्होंने किसानों को कहा कि वे इस बात का विशेष ध्यान रखें कि एक ही फफूंदीनाशक का बार-बार छिडक़ाव न करें बल्कि दवाई बदल कर स्प्रे करें। इसके प्रयोग से आलू की फसल को इस रोग से बचाया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पक्का मोर्चा, 55बां दिन: मेहंदवानी भंडियार वी डंगोरी में निकाला गया चेतना/कैंडल मार्च

गढ़शंकर :29 सितम्बर: जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर के अधीन पड़ते इलाका बीत के गांव मेहंदवानी में लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश द्वारा साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण तथा भारी...
article-image
पंजाब

माता पिता की पूण्यतिथी ज़रूरतमंदों की सहायता कर मनायेंः उमेश राणा

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : लायन्ज़ क्लब विश्वास होशियारपुर की ओर से सचिव लायन उमेश राणा ने अपने माता जी स्वर्गीय सरूप कांता पत्नी स्वर्गीय शाम लाल राणा की पूण्य तिथी के अवसर पर वृद्धाश्रम, राम कलोनी...
article-image
पंजाब

पंजाब में गैर-पंजाबी को न दी जायें नौकरियां : सुखपाल खैहरा

संगरूर, 9 जून : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संगरूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव हारने वाले भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने अपने उस बयान को सही ठहराया है, जिसमें उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

नारायण नगर में बरसात के मौसम में खोदी गलियां विकास या विनाश : खन्ना

बरसात के मौसम में मोहल्ला निवासी झेल रहे विभागों की मंद प्रणाली का संताप, आवागमन हुआ मुश्किल : खन्ना होशियारपुर 1 जुलाई () पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने सीवरेज व वाटर सप्लाई विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!