क्योंकि सुक्खू को ऑल्टो पसंद है…बिहार में कांग्रेस एक बोलेरो तो हिमाचल में ऑल्टो में फिट करेंगे : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार 11 दिसंबर को 3 साल कार्यकाल पूरा कर रही है और इस दिन मंडी में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा. कांग्रेस सरकार जहां समारोह की तैयारियों में जुटी है, वहीं, भाजपा पूरी ताकत के साथ सरकार के घेरने के लिए मैदान में उतर रही है।

बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में विशाल प्रदर्शन करने का एलान कर दिया है।

बुधवार को राजधानी शिमला में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर जबरदस्त हमला बोला. नेता प्रतिपक्ष ने यहां तक कह डाला कि बिहार में कांग्रेस एक बोलेरो में फिट हो गई है और हिमाचल में कांग्रेस को ऑल्टो में फिट करेंगे, क्योंकि मुख्यमंत्री को ऑल्टो पसंद है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान सरकार हिमाचल प्रदेश के आज तक के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार है. उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश की जनता की आवाज को बुलंद कर रही है, कांग्रेस सरकार के ये 3 साल युवा बेरोजगारों की बर्बादी के 3 साल हैं, हिमाचल प्रदेश की आर्थिक बदहाली के तीन साल, कर्ज और मर्ज के तीन साल हैं.. झूठ की गारंटियों और झूठ की पराकाष्ठा के तीन साल हैं.. हत्या, डकैती, लूटपाट और माफिया के तीन साल हैं, व्यवस्था पतन के तीन साल हैं, संस्थान बंद करने और तालाबंदी के 3 साल हैं और भाई भतीजावाद के तीन साल हैं।

भाजपा 4 दिसंबर को धर्मशाला में विशाल प्रदर्शन करेगीः  उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ भाजपा 4 दिसंबर को धर्मशाला में विशाल प्रदर्शन करेगी. डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है. बिहार के चुनाव परिणाम को लेकर उन्होंने कहा कि इस नतीजे ने देश ऐसा माहौल खड़ा किया है जिसके बारे में कहा जा सकता है कि भूतो न भविष्यति. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दुर्दशा पूरे देश ने देखी, हिमाचल में भी इसका असर देखने को मिल रहा है, कांग्रेस उस परिणाम के बाद मूर्छित अवस्था में चली गई. पंचायत चुनावों को लेकर बिंदल ने कहा कि पंचायत चुनाव समय पर होने चाहिए, इस मुद्दे पर भी 4 दिसंबर को सरकार के खिलाफ हल्ला बोला जाएगा।

चंबा के विधायक और डॉ. बिंदल के भाई पर लगे आरोपों पर राजीव बिंदल मे कहा कि इन मामलों कानून अपना काम कर रहा है, इस पर अभी बोलना सही नहीं है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार का ये जश्न किसी के भी गले नहीं उतर रहा है, प्रदेश में डिजास्टर एक्ट लागू है. पंचायत चुनाव करवाए नहीं जा रहे हैं और सरकार तीन साल का जश्न मनाने जा रही है. साथ ही कहा कि इस समय सरकार की ट्रेज़री में से 10 हजार से ज्यादा निकालने पर रोक है, कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है, पेंशन नहीं मिल रही है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस के लोग भी 3 साल की एक भी उपलब्धि गिना नहीं पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने पूर्व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी हैं और उनके स्थान पर एक भी नई योजना शुरू नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी 4 दिसंबर को जनता के खिलाफ लिए गए फैसलों पर धर्मशाला में प्रदर्शन करेगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से जिला स्तरीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया।

आज कुल 62 पंजीकृत चिकित्सा कर्मियों का टीकाकरण सोलन:  के.सी. चमन ने इस अवसर पर कहा कि आम जन की सुरक्षा एवं टीकाकरण की व्यापकता के दृष्टिगत हम सभी को इस दिशा में न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन है अंबेडकर की मूर्ति पर तोड़फोड़ करने वाला शख्स? माँ ने कहा कि उसने हमसे सारे रिश्ते खत्म कर कहा था कि अगर उसके माता-पिता मर भी गए तो भी वह घर नहीं लौटेगा

पंजाब में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हुई तोड़फोड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अमृतसर में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक को डॉ भीमराव अंबेडकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुगती–लाहौल रोड को मिलेगी नई दिशा : डॉ. जनक राज

कुगती दर्रे के नीचे बनेगी सुरंग एएम नाथ। चम्बा :  कुगती दर्रे के नीचे सुरंग निर्माण को लेकर केंद्र सरकार के ताजा फैसले ने हिमाचल प्रदेश के चंबा और लाहौल क्षेत्र में विकास की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा की बात करते हैं, जमीनी हकीकत नहीं देखते : जयराम ठाकुर

हम स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सरकार को आगाह करते रहे लेकिन सरकार सोई रही केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले नेता प्रतिपक्ष हिमाचल के हालात बताकर मांगी भरपूर मदद एएम नाथ। शिमला :  शिमला से...
Translate »
error: Content is protected !!