इंटरनेट पर दोस्ती फिर शादी : वियतनाम की युवती ने हिमाचल के युवक से रचाई हिंदू रीति-रिवाज से शादी

by

एएम नाथ । कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के युबक की इंटरनेट पर शुरू हुई दोस्ती ने सात समंदर पार के दो लोगों को शादी के बंधन में बांध दिया।

वियतनाम की युवती एचजिमवाया (Hjimwea) अपने प्यार को पाने के लिए हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर पहुंचीं और यहां स्थानीय युवक रजत के साथ पूरे हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचाया। दो अलग-अलग देशों, भाषाओं और संस्कृतियों से जुड़े इस रिश्ते की कहानी अब सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी समारोह में दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की रस्में पूरी की गईं।

जानकारी के अनुसार, एचजिमवाया और रजत की मुलाकात इंटरनेट के माध्यम से हुई थी। बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे दोस्ती में बदला और फिर दोनों के बीच रिश्ता गहरा होता चला गया। अलग-अलग देशों में रहने के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

इसके बाद एचजिमवाया ने भारत आने का निर्णय लिया और लंबी दूरी तय कर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर पहुंचीं। यहां पहुंचकर उन्होंने भारतीय परंपराओं को अपनाते हुए रजत के साथ शादी की। शादी के दौरान उन्होंने भारतीय परिधान पहना और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की सभी रस्में निभाईं।

इस अनोखी शादी को देखने के लिए स्थानीय लोग भी पहुंचे। लोगों ने इसे दो संस्कृतियों के मिलन का खूबसूरत उदाहरण बताया। शादी में शामिल लोगों का कहना था कि यह रिश्ता दिखाता है कि सच्चे रिश्ते भाषा, देश और सीमाओं से ऊपर होते हैं। रजत और एचजिमवाया की शादी में दोनों देशों की संस्कृतियों की झलक देखने को मिली। जहां एक ओर हिमाचली परंपराओं के अनुसार विवाह संपन्न हुआ, वहीं दूसरी ओर वियतनामी संस्कृति से जुड़े पहलू भी इस रिश्ते को खास बनाते हैं।

सोशल मीडिया पर भी इस शादी की तस्वीरें और वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। कई यूजर्स ने इस जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कहानी आधुनिक दौर में रिश्तों की नई तस्वीर पेश करती है।।आज के समय में जब इंटरनेट लोगों को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से जोड़ रहा है, ऐसे रिश्ते यह साबित करते हैं कि दूरियां सिर्फ भौगोलिक होती हैं। कांगड़ा के रजत और वियतनाम की एचजिमवाया की शादी इसी खूबसूरत मेल का एक उदाहरण बन गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठजनों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा से बनेगा सशक्त समाज : उपायुक्त

राकेश शर्मा । देहरा : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में राज्य कार्य योजना फॉर सीनियर सिटीजन्स के अंतर्गत इंटर जनरेशनल वॉडिग(अंतर-पीढ़ीगत बंधन) कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नेहरन पुखर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

क्रास फायरिंग पुलिस व गैंगस्टरों में : दो पकड़े, तीन भागने में कामयाब

अमृतसर। स्थानीय छेहर्टा एरिया के नारायणगढ़ में 40 फीट रोड पर सूचना के आधार पर गैंगस्टर पकड़ने गई पुलिस ने पांच गैंगस्टरों ने क्रास फायरिंग कर दी। जिसके बाद दो गैंगस्टर एक घर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए मोटरसाइकिलों को रिलीज करवाने की तिथि 6 जनवरी 

एएम नाथ। चंबा :  उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईएचएम हमीरपुर के छात्रों को नामी कंपनियों में मिला रोजगार

हमीरपुर 15 दिसंबर। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में अंतिम वर्ष के छात्रों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कंपनियों ने संस्थान में दस्तक देनी शुरू कर दी है। भारतीय मिठाइयों और स्नैक्स की...
Translate »
error: Content is protected !!