इंदौरा उत्सव के तहत महिला खेल प्रतियोगिताएँ संपन्न, 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री करेंगे विजेताओं को पुरस्कृत

by

इंदौरा उत्सव की तैयारियों का मलेंद्र राजन ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

एएम नाथ। इंदौरा :  इंदौरा विधानसभा में 18-19 दिसंबर को आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित इंदौरा उत्सव के उपलक्ष्य पर महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महिलाओं के लिए विशेष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है,जिसका समापन आज विधायक मलेंद्र राजन की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


विधायक मलेंद्र राजन ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम है।
आज आयोजित महिला खेल प्रतियोगिताओं का समापन हुआ, जिसमें विभिन्न महिला मंडलों एवं स्वयं सहायता समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रस्सा-कसी प्रतियोगिता में चिन्मय शीतला माता महिला मंडल, कुंडसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिव शक्ति महिला मंडल,भपू द्वितीय स्थान पर रहा। स्पून रेस प्रतियोगिता में रचना देवी लड्डू गोपाल स्वयं सहायता समूह, चुहड़पुर प्रथम तथा पिंकी शर्मा, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, राजा खासा द्वितीय स्थान पर रहीं।
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में राज देवी, भोले शंकर स्वयं सहायता समूह, इंदौरा ने प्रथम स्थान तथा पूनम कुमारी, चिन्मय क्यालू बाबा महिला मंडल, गंगथ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


विधायक मलेंद्र राजन ने जानकारी दी कि महिला खेल प्रतियोगिताओं की विजेता महिलाओं को 19 दिसंबर को इंदौरा उत्सव के समापन दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
इसके पश्चात विधायक ने इंदौरा उत्सव की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल, मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियाँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं आपसी समन्वय के साथ पूर्ण की जाएं।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल,खंड विकास अधिकारी सुदर्शन सिंह, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता कटोच,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, पूर्व प्रदेश महासचिव कमल किशोर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दविंद्र मनकोटिया, ब्लॉक एस.सी. सेल अध्यक्ष राज कुमार, ओ.बी.सी. सेल अध्यक्ष केवल कृष्ण, उप-प्रधान विकास चंबियाल, उप-प्रधान तोकी पंचायत रंजीत पठानिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ननखड़ी विकास खंड की पंचायतों को आपदा प्रबंधन हेतु आवश्यक उपकरण करवाएं उपलब्ध

एएम नाथ।  रामपुर बुशहर, 09 जनवरी — प्रदेश सरकार ने आपदा प्रबंधन व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (PERC)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेड रन मैराथन 29 जुलाई को होगी आयोजित : डॉ. दीपाली शर्मा

एएम नाथ। मंडी, 28 जुलाई।  स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडी में 29 जुलाई को पांच किलोमीटर लंबी रेड रन मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल में ‘चिट्टे से बचें, योग चुनें’ विषय पर योग सत्र आयोजित

बीबीएन, 04 फरवरी (तारा) : राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल बारियां (नालागढ़) में प्रातः 6:30 बजे से 7:15 बजे तक “चिट्टे से बचें, योग चुनें” विषय पर एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने की शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  के शिमला कार्यालय में पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलतार सिंह संधवान  ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
Translate »
error: Content is protected !!