इंस्पायर अवॉर्डी अनुज धीमान का विशेष सम्मान 

by
गढ़शंकर,  15 मार्च: इंस्पायर अवार्ड्स मानक भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने इंस्पायर मानक अवार्ड्स के तहत कक्षा 6ठी से 10वीं तक के छात्रों को मौलिक और नवीन विचारों को साझा करने के लिए आमंत्रित किया है। रचनात्मक विचारों वाले एक लाख छात्रों में से प्रत्येक को 10,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। ‘इनोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च’ (इंस्पायर) योजना भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इस योजना का उद्देश्य 10-15 वर्ष की आयु वर्ग के और कक्षा 6ठी से 10वीं तक पढ़ने वाले छात्रों को प्रेरित करना है। योजना का उद्देश्य रचनात्मकता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान और सामाजिक अनुप्रयोगों में निहित दस लाख मूल विचारों/नवाचारों को लक्षित करना है। इस योजना के तहत इस वेबसाइट के माध्यम से  सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत के  5  छात्र  विद्यार्थियों  ने  अनुपम कुमार शर्मा,  तेजपाल एवम् समूह स्टॉफ  की अगुवाई  मे छठी  कक्षा का गुरविंदर, सातवीं की  राधिका आठवीं की  मन्नत, नवमी का अनुज धीमान एवं  दसवीं  के हरविंदर सिंह को सर्वश्रेष्ठ मौलिक विचारों/नवाचारों को नामांकित  किया गया।
जिस में नवमी का अनुज धीमान को नवाचार विचारों के लिए चयन किया गया। इन विचारों के आधारित माडल तैयार करने के लिए 10000 रूपये अकाउंट में प्राप्त होने की खुशी में आज परविंदर कौर स्कूल इंचार्ज, अनुपम कुमार शर्मा साइंस अध्यापक, तेजपाल  साइंस अध्यापक, कुशल सिंह, जसवीर कौर, नवजोत व अनीता  ने इंस्पायर अवार्ड प्राप्त करने वाले विज्ञानी को सनमानित  किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी ने हार को ‘विनम्रतापूर्वक’ स्वीकार करने के लिए टंडन को दिया धन्यवाद : लेकचरारों को जल्द नियमित करने का आश्वासन दिया – मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 17 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने अपने भारतीय जनता पार्टी के प्रतिद्वंद्वी संजय टंडन को “2024 की हार को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करने...
article-image
पंजाब

एमआर  इंटरनेशनल स्कूल, पनाम के विधार्थियों ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन का किया एजुकेशनल दौरा : विधार्थियों ने पॉलिटिकल और डेमोक्रेटिक सिस्टम, कॉन्स्टिट्यूशनल सिस्टम, आर्किटेक्चर, हिस्ट्री, मिलिट्री डिसिप्लिन और एडमिनिस्ट्रेटिव सेंटर के बारे जानकारी की एकत्र

गढ़शंकर।  एमआर  इंटरनेशनल स्कूल, पनाम ने अपने स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली का एक एजुकेशनल टूर भारत के पॉलिटिकल और डेमोक्रेटिक सिस्टम, कॉन्स्टिट्यूशनल सिस्टम, आर्किटेक्चर, हिस्ट्री, मिलिट्री डिसिप्लिन और एडमिनिस्ट्रेटिव सेंटर के बारे में सीधे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सारा अली खान कर रही कांग्रेस नेता अर्जुन प्रताप बाजवा को डेटिंग ! केदारनाथ यात्रा से तस्वीरें हुईं वायरल

सारा अली खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। पैपराजी की पसंदीदा अभिनेत्री के रूप में जानी जाने वाली सारा अपनी खूबसूरती, बुद्धि और हास्य से अपने प्रशंसकों का...
Translate »
error: Content is protected !!