इमरजेंसी वार्ड के बेड पर शुरू हो गया प्रेमी-प्रेमिका का रोमांस…. CCTV में कैद Video वायरल…लव मैरिज करवाने के लिए युवक ने खाया जहर

by

महोबा : जिला अस्पताल उतर प्रदेश प्रदेश के महोबा जिला अस्पताल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. जहरीला पदार्थ खाने के बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक 18 वर्षीय युवक से मिलने उसकी परिचित युवती पहुंची।

कुछ ही देर बाद दोनों अस्पताल के बेड पर ऐसी आपत्तिजनक हरकतें करने लगे कि वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. पूरी घटना वार्ड में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सेला गांव का है. यहां रहने वाला 18 वर्षीय नवल किशोर जहरीला पदार्थ खाने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे. इसी दौरान उससे मिलने एक युवती अस्पताल पहुंची, जिसे तीमारदार बताया जा रहा है।

इमरजेंसी वार्ड में हुई आपत्तिजनक हरकत

बताया जा रहा है कि युवक और युवती बातचीत करते-करते इतने करीब आ गए कि उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में मौजूद अस्पताल के बेड पर ही सार्वजनिक मर्यादा को नजरअंदाज करते हुए आपत्तिजनक हरकतें शुरू कर दीं. उस समय वार्ड में अन्य मरीज, उनके परिजन और अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद था. यह सब देखकर वहां मौजूद लोग असहज हो गए और कई लोगों ने इस पर नाराजगी भी जताई।

CCTV में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

वार्ड में लगे CCTV कैमरे में दोनों की पूरी गतिविधि रिकॉर्ड हो गई. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, वार्ड की निगरानी और कर्मचारियों की सतर्कता को लेकर कई सवाल उठने लगे. लोग यह जानना चाह रहे हैं कि इमरजेंसी वार्ड जैसे संवेदनशील स्थान पर ऐसी घटना कैसे हो गई और समय रहते किसी ने हस्तक्षेप क्यों नहीं किया।

डॉक्टर ने क्या कहा?

मामले को लेकर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दीपक ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, तुरंत सुरक्षा गार्डों को मौके पर भेजा गया. उन्होंने बताया कि युवक जहरीला पदार्थ खाने के कारण भर्ती था, इसलिए उसकी हालत को देखते हुए उसे तत्काल अस्पताल से बाहर नहीं किया जा सकता था. शुरुआती इलाज पूरा होने के बाद मरीज को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया और उसकी निगरानी के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि इमरजेंसी वार्ड जैसे स्थान पर सुरक्षा और निगरानी पहले से ज्यादा सख्त होनी चाहिए, ताकि मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल के माहौल पर किसी तरह का प्रतिकूल असर न पड़े. फिलहाल वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छवि चमकाने के लिए दो लोगों की भर्ती पर बोले जयराम ठाकुर — जनहितैषी योजनाओं के बजाय छवि चमकाने में सरकार खर्च करेगी पैसे

हिमकेयर से इलाज, सहारा का आसरा छीनकर, परीक्षा फ़ीस दुगुनी करके नहीं चमकेगी छवि एएम नाथ। शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सुक्खू सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने भलेई माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज अपने चंबा प्रवास के दौरान प्रसिद्ध धार्मिक शक्ति स्थल भद्रकाली माता मंदिर भलेई में अपनी धर्मपत्नी डॉ. सुनंदा...
हिमाचल प्रदेश

रिजर्व फॉरेस्ट एरिया से सड़क निकालना सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवेहलना-जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, टीहरा के उप प्रधान सुखदेव व पूर्व प्रधान अजय शर्मा का बयान

ऊना, 4 फरवरीः जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत टीहरा के एक घर तक सड़क सुविधा न होने के वायरल वीडियो पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, टीहरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लिखवाया माफीनामा : पुलिस प्रभारी ने चौकी ले जाकर युवक को मारे थप्पड़, फोन तोड़ा

रोहित भदसाली। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में एक शख्स ने चौकी प्रभारी पर मारपीट के आरोप लगाए हैं. पीड़ित ने कुछ अन्य लोगों के साथ एसपी मंडी से मुलाकात की और...
Translate »
error: Content is protected !!