ईमानदारी की हर जगह चर्चा : जेवरात व नकदी से भरा पर्स पंजाब की महिला को लौटा पेश की ईमानदारी की मिसाल

by

ऊना। हिमाचल के ऊना स्थित रक्कड़ काॅलोनी के भरत भूषण ने नंगल (पंजाब) की महिला को जेवरात और नगदी से भरा पर्स लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। जो रीजनल अस्पताल ऊना में बतौर डेंटल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। भरत भूषण की ईमानदारी की हर जगह चर्चा हो रही है। बता दें कि रविवार को भरत भूषण अपनी बाइक पर नंगल (पंजाब) की तरफ जा रहे थे। इतने में एक तेज रफ्तार बाइक उनके पास से होकर गुजरी। जिसके पीछे बैठी महिला का पर्स अचानक सड़क पर गिर गया, लेकिन महिला को पता भी नहीं चला। जिस पर भरत भूषण ने महिला के सड़क पर गिरे पर्स को उठाया। फिर उस बाइक का कुछ किलोमीटर तक पीछा भी किया। हॉर्न पर हॉर्न भी बजाए, लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण वह बाइक तक पहुंच नहीं पाए। इसके बाद भरत भूषण ने उक्त पर्स को खोला, जिसमें नकदी के साथ-साथ कुछ जेवरात और एक मोबाइल फोन भी था। इसके बाद उन्होंने महिला के पर्स को पुलिस को देने का इरादा बनाया। लेकिन उससे पहले पर्स से मिले मोबाइल पर डायल नंबरों पर संपर्क किया। जिस पर पता चला कि यह पर्स नया नंगल (पंजाब) में रहने वाली सम्बल नाम की महिला का है। जो अपने किसी रिश्तेदार के शादी समारोह में भाग लेने जा रही थी। जब सम्बल को पर्स गिरने की सूचना मिली तो उसने भरत भूषण से मोबाइल पर संपर्क किया। महिला ने उनसे पुलिस को पर्स न देने की बात कही। फिर महिला ने रक्कड़ आकर भरत भूषण के घर अपना पर्स लिया। साथ ही पर्स लौटाने पर उनका धन्यवाद किया और भरत की ईमानदारी की प्रशंसा की। उधर, डेंटल असिस्टेंट भरत भूषण ने बताया कि पर्स में काफी नगदी थी और जेवरात भी थे। उन्होंने न तो नगदी और न ही जेवरात को काउंट किया। सिर्फ पर्स से मिले मोबाइल फोन से महिला के करीबियों को इस बारे में सूचित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में टोंग-लेन स्कूल के बच्चों से संवाद किया : अच्छे नागरिक बनने के लिए किया प्रेरित

एएम नाथ। धर्मशाला :;मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला के सराह स्थित टोंग-लेन स्कूल का दौरा किया और छात्र-छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने बच्चों की रुचियों के बारे में जानकारी ली तथा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरकार केवल कागजी घोषणाएं करने में व्यस्त, आपदा से घोर संकट में है जनता : जयराम ठाकुर

मंडी जेल रोड में हुई बादल फटने की घटना के बाद मौके का जायजा लेकर प्रदेश सरकार के राहत कार्यों को लेकर उठाए गंभीर सवाल बोले, राजनीति का नहीं जबाबदेही का समय एएम नाथ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सौतोली मां ही बन गई साली – पिता को पसंद आ गई बहू की बहन : मां बेटे ने की दोनों बहनों से की शादी

सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक 70 वर्षीय पिता और उसके बेटे ने दो बहनों से शादी कर ली. इस घटना ने रिश्तों का एक जाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन हाजिरी के साथ शिक्षकों को भेजनी होगी लाइव लोकेशन : 1 मई से शुरू होने जा रही व्यवस्था

एएम नाथ। शिमला : प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में सेवारत अध्यापकों की हाजिरी ऑनलाइन लगने के साथ ही एक मई से उनकी लाइव लोकेशन भी शेयर होगी। स्वीट चैट एप से अध्यापकों को समय...
Translate »
error: Content is protected !!