ईसीसीई को सुदढ़ बनाने के लिए अध्यापकों को दिया प्रशिक्षण

by

प्रशिक्षण में सीखे गुर को कक्षा शिक्षण में लागू करने का अध्यापक ने लिया संकल्प।

बीबीएन, 22 फरवरी (तारा) : शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के अंतर्गत प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा(ईसीसीई) को सुदृढ़ बनाने के लिए पांच दिवसीय अध्यापक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सतीवावला स्थित धौलाधार पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यशाला में शिक्षा खंड पट्टा के लगभग 43 शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पार्वती नेगी ने कार्यशाला का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि ईसीसीई प्रशिक्षण बच्चों के समग्र विकास, गतिविधि आधारित शिक्षण तथा नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यशाला के दौरान विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए जिनमें खेल आधारित शिक्षण, भाषा विकास, संज्ञानात्मक विकास, सामाजिक-भावनात्मक विकास, कक्षा प्रबंधन तथा शिक्षण अधिगम सामग्री निर्माण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा और गतिविधियां करवाई गई।
इस प्रशिक्षण में रिसोर्स पर्सन के रूप में प्राथमिक पाठशाला दिग्गल (रामशहर) के जीबीटी सुनील कौशल तथा प्राथमिक पाठशाला सेंसीवाला के जेबीटी जगतार मेहता ने पांचो दिनों तक प्रभावी सत्र संचालित किये तथा प्रतिभागियों को व्यवहारिक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में समस्त प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत रोचक एवं उपयोगी बताते हुए इसे कक्षा शिक्षण में लागू करने का संकल्प लिया। समापन समारोह के अवसर पर धौलाधार पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर रणधीर राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता गुप्ता ने कार्यशाला के लिए वेन्यू प्रदान करके प्रशिक्षण को बेहतर बनाने में भरपूर भागीदारी सुनिश्चित की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यक्रम में अकाउंटेंट पवना शर्मा व डाटा ऑपरेटर विदुषी का भी भरपूर योगदान रहा।
कैप्शन: धौलाधार स्कूल में प्राथमिक बाल्य अवस्था शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेते हुए अध्यापक

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगरोटा सूरियां के पौंग क्षेत्र को बनाया जाएगा खूबसूरत पर्यटन स्थल : कृषि मंत्री

पीएमजीएसवाई-III के तहत सड़क सुधारीकरण पर खर्च होंगे 76 करोड़ रुपए -कृषि मंत्री ने नगरोटा सूरियां में सुनी जनसमस्याएं नगरोटा सूरियां,23 अक्तूबर। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा है कि प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्थायी निवासियों को ही मिले मताधिकार, वार्ड-5 की वोटर लिस्ट की जांच की मांग

नए मतदाताओं के दस्तावेजों का मौके पर जांच कराने को लेकर एसडीएम के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा ज्ञापन। बद्दी, 20 जून (तारा) :  नगर निगम बद्दी के वार्ड नंबर-5 की मतदाता सूची...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीक और जनभागीदारी से सुदृढ़ होगी जल प्रबंधन व्यवस्था : डॉ. अभिषेक जैन

राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला में प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा, आईओटी आधारित कार्यप्रणाली, जल गुणवत्ता और मानसून तैयारियों पर ज़ोर ऊना, 2 जुलाई. उपमुख्यमंत्री एवं जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर-होली कनेक्टिविटी पर बड़ा झटका : सियुंर पुल रावी में गिरा 5 करोड़ का सियुंर पुल लैंडस्लाइड में तबाह, कई गांवों का संपर्क टूटा

अंतिम चरण में था काम, अचानक भूस्खलन से ढहा पूरा ढांचा एएम नाथ। (भरमौर) चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, जिसने पूरे...
Translate »
error: Content is protected !!