ई-कैच पोर्टल के प्रभावी उपयोग को लेकर बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षत

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिले से संबंधित विभिन्न योजनाओं, सेवाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु ई-कैच पोर्टल के प्रभावी प्रयोग को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर अपडेट किया जाए, ताकि कार्य प्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सके तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा के दौरान हुई क्षति का शीघ्र आकलन कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग एक हज़ार मकान आंशिक एवं पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनके लिए सरकार द्वारा आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को यह धनराशि शीघ्र व्यय करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत मिल सके।
मुकेश रेपसवाल ने यह भी कहा कि श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गैर-सरकारी संगठनों और अन्य व्यक्तियों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने-अपने उपमंडलों में ऐसे संगठनों की पहचान कर उनकी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें।
बैठक में जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, एसडीएम प्रियांशु खाती, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, जिला विकास अधिकारी तविंदर कुमार सहित एसडीएम भटियात, डलहौजी, तीसा, भरमौर एवं पांगी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एंटी-चिट्टा अभियान बना जन-आंदोलन, ऊना जिले में मिशन मोड में निर्णायक कार्रवाई : सीएम स्वयं कर रहे नेतृत्व, वॉकथॉन के जरिए जन जागरण की अलख

रोहित जसवाल। ऊना, 22 दिसंबर. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के संकल्पवान नेतृत्व में नशा-मुक्त हिमाचल के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रदेशभर में चलाया जा रहा एंटी-चिट्टा अभियान अब एक व्यापक जन-आंदोलन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका ने प्रेमी का गुप्तांग काटकर खौफनाक घटना को दे डाला अंजाम : प्रेमिका ने प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था होटल में

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक प्रेमिका ने प्यार में धोखा मिलने पर अपने प्रेमी का गुप्तांग काटकर खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला। आरोपी प्रेमिका ने घटना को उस समय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर और नालागढ़ में हुए उपचुनाव के मतों की पर मतगणना की तैयारियां पूरी

एएम नाथ। शिमला, 12 जुलाई : प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में हुए उपचुनाव के मतों की गणना शनिवार को सुबह 08 बजे से होगी। इसके लिए राज्य निर्वाचन विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शुरू हुआ ‘वर्चुअल संवाद’ कार्यक्रम, शिक्षा व्यवस्था की होगी ऑनलाइन निगरानी – रोहित ठाकुर

एएम नाथ।  शिमला 04 जुलाई, : हिमाचल प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!