उखाड़ फेंकी वीरभद्र सिंह की शिलान्यास पट्टिका : भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय का पोस्टर लगाने के लिए

by
एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय का पोस्टर लगाने के लिए हमीरपुर में वर्ष 1996 में लगी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की शिलान्यास पटि्टका को ही उखाड़ दिया।
यहां पर कृषि विभाग के विक्रय केंद्र के बोर्ड को उखाड़ कर फेंक दिया गया। मामले का पता चलते ही कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसका विरोध जताया।
हमीरपुर मुख्यालय में बीडीओ कार्यालय में कामगार कल्याण बोर्ड का प्रदेश स्तरीय कार्यालय खोला जा रहा है। इस कार्यालय का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द ही करेंगे। बोर्ड कार्यालय को तैयार करने में जुटा है। ऐसे में डांगक्वाली चौक पर कृषि विक्रय केंद्र के बाहर लगे बोर्ड और शिलान्यास पटि्टका को कामगार कल्याण बोर्ड का पोस्टर लगाने के लिए उखाड़ कर पीपल के पेड़ के टियाले के पास फेंक दिया गया।
बाद में कृषि विभाग ने जब विरोध जताया जो मौके पर पहुंचे बोर्ड के अधिकारियों ने पटि्टका को फिर लगाने की बात कही, लेकिन कृषि विभाग के अधिकारियों ने तर्क दिया है कि उनके कृषि विक्रय केंद्र पर पोस्टर लगाने और बोर्ड और पट्टिका हटाने से पहले विभाग को क्या नहीं पूछा गया। यहां पर वर्ष 1996 में पंचायत समिति हमीरपुर की ओर से बने भवन का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था। इस भवन में पंचायत समिति ने किराय पर दो दुकानें कृषि विभाग को दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कई अपराधियों को गिरफ्तार किया -पिछले दो माह में नशा माफिया के खिलाफ की गई है कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। धर्मशाला, 15  दिसंबर । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को कांगड़ा जिला के इंदौरा में ‘नशा मुक्त इंदौरा’ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  उन्होंने कहा कि प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

75 पार, फिर भी PM मोदी पर क्यों लागू नहीं होगा : 75 पार होने के बाद भी मोदी क्यों हैं प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75वां जन्मदिन  मना रहे हैं. मोदी, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं और भारत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है. 2014 से भारत के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा घाटी की असीम सुंदरता विश्वभर के पर्यटकों को अपनी ओर खींच रही : कुलदीप सिंह पठानिया

युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया कांगड़ा वैली कार्निवलअंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। धर्मशाला   : आज के समय में युवाओं में बहुत टैलेंट है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश – मार्च में होंगी तीसरी, पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में करवाएगा। शेड्यूल तैयार कर प्रदेश सरकार को अप्रूवल के लिए भेजा गया है। सचिव डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!