*उत्तरी क्षेत्र सम्मेलन में बाली ने की हिमाचल में शक्ति पीठ धाम सर्किट और एयर एंबुलेंस की पैरवी*

by
*देहरादून में नागरिक उड्डयन सम्मेलन संपन्न*
धर्मशाला 05 जुलाई : भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा देहरादून में आयोजित पहले उत्तरी क्षेत्रीय नागरिक उड्डयन सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं एचआरटीसी उपाध्यक्ष आर.एस. बाली ने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। सम्मेलन की अध्यक्षता भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किन्जारापु ने की, जिसमें उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों एवं विमानन क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया।
बाली ने अपने संबोधन में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों — नैना देवी, चिंतपूर्णी, ज्वाला जी, बज्रेश्वरी (कांगड़ा) और चामुंडा — को हेलीकॉप्टर सेवाओं से जोड़ने का सुझाव दिया ताकि आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुलभ यात्रा का अनुभव प्राप्त हो।
बाली ने प्रदेश के दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस सेवाएं संचालित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने गगल एयरपोर्ट में वर्तमान में निर्धारित 5 किलोमीटर विजिबिलिटी की बाध्यता में यथोचित संशोधन कर अधिक फ्लाइट्स की आवाजाही सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया। राज्य में मौजूद हेलीपोर्ट्स को योजना बद्ध ढंग से विकसित करने एवं नए स्थलों की पहचान कर उन्हें सुदृढ़ करने की आवश्यकता का मुद्दा भी उठाया ।
सम्मेलन के उपरांत बाली ने जानकारी दी कि नायडू ने हिमाचल प्रदेश की मांगों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया है कि राज्य की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप निर्णायक कदम उठाए जाएंगे।
बाली ने कहा, “देवभूमि की भौगोलिक और सांस्कृतिक विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए यदि योजनाएं तैयार की जाएं, तो यह न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी बल्कि आम नागरिकों को राहत और सुरक्षा भी प्रदान करेगी” जिससे प्रदेशवासियों की आर्थिकी भी सुदृड़ होगी व रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री राममोहन नायडू, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना उत्तर प्रदेश सरकार, नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल हरयाणा सरकार, नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार राजस्थान सरकार, अध्यक्ष, वन मंत्री सुबोध उनियल उत्तराखंड सरकार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सर्वदलीय बैठक में आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने के लिए विभिन्न दलों के लिए सुझाव : भावनात्मक बात न की जाए, जिससे किसी धर्म व समुदाय को ठेस पहुंचे। हिमाचल भी अखंड भारत का अंग – मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला  : संजौली में मस्जिद विवाद के बाद मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित सचिवालय में सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की, जिस वर्तमान परिस्थितियों के हर पहलू पर गहन और सार्थक चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहल-राजेरा ट्रांसमिशन लाइन के टावर का कार्य पूर्ण : ई.राज सिंह

18 जुलाई को ट्रांसमिशन लाइन विद्युत प्रवाह होगा शुरू एएम नाथ। चम्बा :  वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक एचपीपीटीसीएल ई.राज सिंह ने बताया कि लाहल-राजेरा ट्रांसमिशन लाइन (डीसी) के टावर संख्या टी08 से 240 मेगावाट कुटेहर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने ज्ञान साझाकरण कार्यशाला का किया शुभारंभ : शिक्षा प्रणाली को अद्यतन व बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है समग्र शिक्षा अभियान

शिमला 20 जून – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शिमला में समग्र शिक्षा कार्यालय द्वारा 19 से 24 जून 2023 तक आयोजित किए जा रहे ज्ञान साझाकरण कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष अभियान के तहत 883 राजस्व मामलों का किया समाधान : DC

विशेष राजस्व लोक अदालत से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, 2 मार्च : .उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना केंद्र कक्ष में विशेष राजस्व लोक...
Translate »
error: Content is protected !!