उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर

by

म्मू-कश्मीर के उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी ग्रुप के भारी हथियारों से लैस 4 आतंकवादी फंसे हुए हैं। इन्हें सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। जानकारी मिला रही है कि सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में 3 आतंकवादियों को मार गिराया है। डिफेंस प्रवक्ता ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर कठुआ में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया और कठुआ-बसंतगढ़ बॉर्डर पर आतंकवादियों को घेरा गया। पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और दोनों तरफ से कुछ राउंड फायरिंग भी हुई है।

                                          बता दें कि जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, चुनावों के चलते आतंकवादी गतिविधियों में एकाएक तेजी देखने को मिल रही है। यहां 3 चरण में चुनाव होंगे, पहला चरण 18 सितंबर को, दूसरा चरण 25 सितंबर और तीसरा चरण 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इसी के चलते खुफिया एजेंसियों को प्रदेश के कई हिस्सों में आतंकी मूवमेंट की जानकारी मिली, जिसमें जम्मू-कश्मीर चुनाव और कैलाश कुंड यात्रा पर हमले की आशंका जताई गई है। आगे कहा गया कि आतंकी सुरक्षाबलों और पुलिस के ठिकानों पर भी हमला कर सकते हैं।

जानकारी दे दें कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का गठन पाकिस्तान में साल 2000 में किया गया था। मौलाना मसूद अजहर ने इस संगठन को भारत में आतंक फैलाने के उद्देश्य से बनाया। इस संगठन को भारत सरकार ने बैन कर रखा है। बैन आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद देश में कई घातक हमलों के लिए जिम्मेदार है, जिसमें 2019 का पुलवामा बम विस्फोट भी शामिल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए तीसरे दिन प्रदेशभर में 12 नामांकन पत्र दाखिल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए नामांकन के तीसरे दिन गुरुवार को प्रदेशभर में 12 नामांकन हुए। मंडी संसदीय क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह (34) ने कांग्रेस और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुरानी पेंशन बहाली की ओर सुक्खू सरकार ने बड़ा कदम : 1 अप्रैल से एनपीएस का शेयर नहीं कटेगा

शिमला : प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों का एक अप्रैल से नेशनल पेंशन सिस्टम का शेयर नहीं कटेगा। गत सप्ताह मंत्रिमंडल की बैठक में हुए इस फैसले की सोमवार को वित्त विभाग ने अधिसूचना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्लीन इंडिया अभियान के तहत एक माह में 11,500 किग्रा सिंगल यूज़ प्लास्टिक एकत्र किया

एकता दिवस के साथ स्वच्छ भारत कार्यक्रम होगा समापनः राघव शर्मा ऊना (30 अक्तूबर)- जिला ऊना में क्लीन इंडिया अभियान के तहत करीब एक माह के दौरान 11,500 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत भौर पंचायत प्रदर्शनी स्थल में कनैड स्कूल के 50 बच्चों ने लिया भाग स्कूल के बच्चों को बताए गए प्राकृतिक खेती के लाभ

 गोहर। 29जनवरी ,  सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अंतर्गत ग्राम पंचायत भौर में सुभाष पालेकर प्राकृतिक विधि द्वारा लगाये गये प्रदर्शन स्थल को देखने के लिए राजकीय वरिष्ट माध्यमिक स्कूल कनैड के लगभग 50...
Translate »
error: Content is protected !!