उन राज्यों के नाम, जहां चुनाव आ रहा-बिहार, बिहार बिहार और फिर असम का नाम आया : हरसिमरत कौर बादल

by
नई दिल्ली।  बजट 2025 में बिहार के लिए कई घोषणाएं होने पर और अन्य राज्यों का जिक्र न होने पर शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सवाल उठाए हैं। हरसिमरत कौर ने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव हैं, उनके लिए घोषणा की गई जबकि पंजाब का बजट में नामोंनिशान नहीं है. धरने पर बैठे किसानों के लिए कुछ नहीं है.
एक  न्यूज एजेंसी से बातचीत में हरसिमरत कौर बादल ने कहा, ”सबसे ज्यादा तो उन राज्यों के नाम हैं, जहां चुनाव आ रहा है. केवल बिहार, बिहार बिहार और फिर असम का नाम आया. पंजाब का तो नाम-ओ-निशान नहीं है. किसान धरने पर चार साल से बैठे हैं. किसानों के लिए मखाना बोर्ड बनाने की बात कही गई लेकिन जो किसान लड़ाई लड़ रहे हैं उनके लिए कुछ नहीं है।
बजट भाषण में बिहार के लिए ये घोषणाएं
बिहार के लिए बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मखाना बोर्ड के गठन के अलावा फूड प्रोसेसिंग इंस्टिट्यूट स्थापित करने की घोषणा की. वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में पटना आईआईटी के विस्तार का भी प्रस्ताव रखा गया जबकि बिहार में एक नया एयरफील्ड एयरपोर्ट शुरू करने की बात कही गई है जो कि पटना और बिहटा के बाद तीसरा एयरपोर्ट होगा. चूंकि इस साल अक्टूबर के महीने में विधानसभा के चुनाव कराए जा सकते हैं इसलिए विपक्ष का मानना है को वोटरों को लुभाने के लिए यह घोषणा की गई है।
मनीष तिवारी ने कहा- सिर्फ एक प्रदेश का नाम सुनाई दिया
उधर, चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि ये बिहार का बजट है या भारत सरकार का बजट है? वित्त मंत्री ने केवल एक प्रदेश का नाम लिया है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आपने किसी और राज्य का नाम सुना? उन्होंने कहा कि बजट में तो पूरे देश की बात होनी चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कपड़ा व्यापारी की दुकान पर फायरिंग : आरोपी गिरफ्तार

फगवाड़ा  : शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कपड़ा व्यापारी की दुकान पर फायरिंग हुई। आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल,...
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू कब और किस जेल में हुआ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से 15 दिन में स्टेटस रिपोर्ट मांगी

चंडीगढ़. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जेल में हुआ इंटरव्यू एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की डबल बेंच ने गुरुवार को इस मामले का खुद संज्ञान लेते...
article-image
पंजाब

Blindness can also happen due

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 10 : Each brick of your building tells the story of your success or failure. If the construction is right then our thinking, intelligence, physical ability will all be favorable and if...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में एंट्री टैक्स पर सीएम सुक्खू का यूटूर्न : 5 सीटर गाड़ियों का लगेगा पुराना शुल्क 70 रुपए ; भारी वाहनों के लिए नई दरें

शिमला :  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए विवाद के बीच सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने यूटूर्न लेते हुए सदन में कहा कि सरकार पहले जैसी स्थित बहाल करेगी। अब हिमाचल की...
Translate »
error: Content is protected !!