बठिंडा जेल में हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली हेरोइन : कैदियों को सप्लाई करता था नशा, गिरफ्तार

by
बठिंडा। बठिंडा जेल में हेरोइन की आपूर्ति करने के आरोप में एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरिंदर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ कॉन्स्टेबल तसबीर सिंह के पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जो संदिग्ध हालत में था।
एसपी सिंह ने आगे कहा कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 21 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कैदियों को करता था सप्लाई
गिरफ्तार पुलिसकर्मी बठिंडा जेल में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि वह जेल के कैदियों को हेरोइन की आपूर्ति करता था। एसपी सिंह ने कहा, ‘हम जांच कर रहे हैं कि वह हेरोइन कहां से लाता था और किसे सप्लाई करता था।’ उन्होंने बताया कि उन्हें केंद्रीय जेल बठिंडा के अधीक्षक से सूचना मिली है।
मोगा में नशा तस्कर बना दिया लाइसेंस
मोगा में जिला पुलिस ने नशा तस्करी और मारपीट के आरोप में नामजद आरोपित का असलहा लाइसेंस बना दिया। एक साल बाद मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि कैसे एक अपराधी का असलहा लाइसेंस बना और उसकी फाइल पर किस-किस अधिकारियों की ओर से साइन किए गए थे। अब उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी, यह देखना होगा। सूत्रों के अनुसार एसपी डी की ओर से की गई जांच के बाद अब विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
जिले में किसी अपराधी द्वारा असलहा लाइसेंस प्राप्त करने का यह दूसरा मामला है।थाना मैहना के इंस्पेक्टर इकबाल हुसैन के अनुसार, नामजद किए गए गुरविंदर सिंह के खिलाफ नशा तस्करी के दो, धोखाधड़ी का एक और लड़ाई-झगड़े का एक मामला दर्ज है।
शस्त्र अधिनियम के तहत तथ्य छिपाकर लाइसेंस प्राप्त करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एक पिस्तौल और एक प्वाइंट 315 बोर की राइफल भी जब्त की गई है।
नशा तस्करी रोकने के लिए किया प्रोत्साहित
अबोहर में नशे की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के उद्देश्य से अभिनव गुप्ता आइआरएस कस्टम्स आयुक्त ने अबोहर स्थित कस्टम्स प्रिवेंटिव स्टेशन का दौरा किया। इस अवसर पर प्रशांत जोशी अधीक्षक व ओम प्रकाश एएसआइ भी उनके साथ थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

80 शराब ठेके सील : ड्रग पेडलिंग के सरगना अक्षय छाबड़ा के कारोबार के साथ 25 फीसदी था शेयर

लुधियाना : पंजाब में नेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को एएस एंड कंपनी के करीब 80 शराब के ठेके सील कर दिए। इस कंपनी का ड्रग पेडलिंग के सरगना अक्षय छाबड़ा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साइबर ठगी में पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी समेत दो काबू

 गुरुग्राम पुलिस द्वारा अलग-अलग साईबर ठगी के मामलों में कुल 20 बैंक कर्मचारियों को किया जा चुका है गिरफ्तार गुरुग्राम, 19 अक्टूबर :  स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी के लिए बैंक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुझे गद्दार कह लें, हजार बार कह लें… भारतीय ड्रोन से बेशुमार शहादतें हुई : जश्न में डूबी पाकिस्तानी अवाम को पत्रकारों ने झकझोरा

‘…ये जवाब नहीं है, उन्होंने आपके मैनलेंड के चार शहरों में टारगेट को हिट किया है, दर्जनों बंदों को मार दिया है यार, आप क्या बात कर रहे हैं कि उनका तैयारा हमने गिरा...
article-image
पंजाब

5 के खिलाफ मामला दर्ज : बीरमपुर व लहरां के दो प्रवासी भारतीय, एक महिला सहित पांच के विरुद्ध अवैध माइनिंग के आरोप में एफआईआर दर्ज

गढ़शंकर : सहायक जिला माइनिंग अफसर उपमंडल गढ़शंकर के बयान पर अवैध माइनिंग करने के आरोप में दो बिभिन्न मामलों में बीरमपुर के तीन भाईयों व लहरां की महिला सहित दो लोगों पर मामला...
Translate »
error: Content is protected !!