उपचुनाव 2025 – दो मुख्यमंत्रियों की साख दांव पर : तरनतारन और बडगाम में सत्ताधारी पार्टी का इम्तिहान

by

नई दिल्ली  : बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही कुछ उपचुनाव भी हो रहे हैं। पंजाब की तरनतारन और जम्मू-कश्मीर की बडगाम विधानसभा सीट पर भी 11 नवंबर को वोटिंग होनी है। भले ही ये एक-एक विधानसभा सीट हैं लेकिन ये दोनों इसलिए अहम हैं क्योंकि इसे राज्य की सत्ताधारी पार्टी के टेस्ट के तौर पर भी देखा जा रहा है।

पंजाब में यह उपचुनाव जहां आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान की परीक्षा है वहीं जम्मू-कश्मीर में नैशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का टेस्ट।

पंजाब में केजरीवाल कर रहे लगातार प्रचार

पंजाब में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार के लिए आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल लगातार प्रचार कर रहे हैँ। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने कई बड़े रोड शो भी किए हैं। बीजेपी भी इस सीट पर मेहनत कर रही है। बीजेपी के हरियाणा के सीएम भी यहां प्रचार के लिए जा रहे हैं। बीजेपी भगवंत मान सरकार पर आरोप लगा रही है कि उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए और इस नाम पर अपने उम्मीदवार के लिए वोट मांग रही है।

तरनतारन सीट खादूर साहिब लोकसभा सीट में आती है

पंजाब की तरनतारन सीट खादूर साहिब लोकसभा सीट में आती है और यहां सिख समुदाय की मजबूत पंथिक मौजूदगी है। यहां से आप विधायक के निधन के बाद ये सीट खाली हुई। आप ने इस सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में 40.45 पर्सेंट वोट हासिल किए थे। अभी आप ने हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार बनाया है, जो शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक हैं और हाल ही में आप में शामिल हुए।

कांग्रेस ने करणबीर सिंह बरज को उम्मीदवार बनाया है जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा हैं और बीजेपी के हरजीत सिंह। अमृतपाल सिंह गुट का भी यहां उम्मीदवार है। यह सीट आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार का भी टेस्ट है और फिर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का भी लिटम

बडगाम सीट उमर अब्दुल्ला की

जम्मू-कश्मीर की बडगाम विधानसभा सीट पर हो रहा उपचुनाव इसलिए भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है क्योंकि यहां आगा परिवार के बींच जंग है। दो उम्मीदवार आगा परिवार से हैं जो यहां का एक प्रभावशाली परिवार है। 2024 के विधानसभा चुनाव में एनसी नेता और अभी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बडगाम और गांदरबल दोनों सीट से चुनाव जीता था और फिर बडगाम से इस्तीफा दिया। इस सीट पर उमर अब्दुल्ला की साख भी दांव पर है और ये अब्दुल्ला सरकार की परीक्षा भी है। एनसी उम्मीदवार आगा सैयद महमूद पूर्व मंत्री हैं।

पीडीपी उम्मीदवार आगा सैयद मुंतजिर मेहदी एनसी उम्मीदवार के भतीजे हैं और इनके परिवार के बीच रंजिश मानी जाती है। बीजेपी ने आगा सैयद मोहसिन को अपना उम्मीदवार बनाया हैं। इस सीट पर एनसी उम्मीदवार के लिए मुख्यमंत्री ने रोड शो किए हैं।

प्रचार के दौरान उमर अब्दुल्ला ने बिजली बिलों में राहत देने के अपने वादे को दोहरा और कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों से वादा किया है कि जिसका बिजली बिल 200 यूनिट से कम है, उसका बिल शून्य माना जाएगा। उन्हें भुगतान नहीं करना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, डॉ. जनक राज ने रखीं महत्वपूर्ण मांगें

एएम नाथ। भरमौर : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का विधायक डॉ. जनक राज ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. जनक राज ने...
article-image
पंजाब

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मणिपुर के घटनाक्रम के विरोध में गांधी पार्क से विरोध मार्च निकाला

गढ़शंकर । जिला युवा कांग्रेस महासचिव प्रणव कृपाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मणिपुर के घटनाक्रम के विरोध में गांधी पार्क से विरोध मार्च निकाला, जिसमें विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के अध्यक्ष मनदीप...
article-image
पंजाब

टेक्निकल सर्विसेज यूनियन ने मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा 

गढ़शंकर, 7 मई: टेक्निकल सर्विसेज यूनियन पंजाब राज बिजली बोर्ड मंडल गढ़शंकर द्वारा वर्किंग कमेटी की बैठक की गई तथा प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर पूरे पंजाब में सीआरए 295/19 तहत भर्ती किये सहायक...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की ओर से अमरुत 2.0 के तहत 5.65 करोड़ के वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का उद्घाटन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गढ़शंकर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज अमरुत 2.0 योजना के तहत 5.65 करोड़ रुपए...
Translate »
error: Content is protected !!