उपमुख्यमंत्री ने सीएम राहत कोष के तहत जरूरतमंदों को वितरित की सहायता राशि

by
रोहित भदसाली। ऊना, 30 सितंबर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत गरीब और वंचित व्यक्तियों को वित्तीय सहायता का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने 25 लाभार्थियों को कुल 13 लाख 60 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की।
इस दौरान श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार जरूरतमंदों की सहायता के प्रति अत्यंत गंभीर है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीब और वंचित वर्ग के लोगों की तत्परता से मदद और वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री राहत कोष एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो संकटग्रस्त व्यक्तियों के लिए आशा की किरण बनकर उभरता है।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष का उद्देश्य गरीब से गरीब व्यक्ति को राहत प्रदान करना है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी संकट की स्थिति में लोगों को एक संरक्षक की तरह सरकार का सहारा मिले। जब कभी भी किसी व्यक्ति को आपदा, बीमारी या अन्य संकट का सामना करना पड़ता है, तो हमारी सरकार उसके साथ खड़ी है और उन्हें त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान करती है, ताकि वे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास हमेशा यही रहा है कि दुखी लोगों की सहायता ईमानदारी से की जाए। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में व्यापक सुधार हो। सरकार की तमाम योजनाएं न केवल संकट में फंसे लोगों की वित्तीय स्थिति को सुधारने पर केंद्रित हैं, बल्कि समाज में एक बेहतर और समृद्ध भविष्य के निर्माण के लिए भी लक्षित हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज को सही दिशा प्रदान करने वाली विभूतियां सदैव सम्मान की पात्र – राजेश धर्माणी

एएम नाथ। सोलन : नगर नियोजन, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि समाज को सही दिशा प्रदान करने वाली विभूतियां सदैव सम्मान की पात्र होती हैं। राजेश धर्माणी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवक की हत्या: 3 बहनों का था इकलौता भाई

बैजनाथ : हिमाचल के चंबा के भटियात क्षेत्र की होबार पंचायत के गांव मतियार निवासी युवक का पंजाब के पटियाला में अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को विदेशों में सुरक्षित रोजगार से जोड़ेगी हिमाचल सरकार : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जस्वाल। एएम नाथ, ऊना, 27 अक्तूबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा हिमाचल सरकार युवाओं को विदेशों में सुरक्षित रोजगार से जोड़ेगी। ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर रोजगार के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होशियार सिंह के इस्तीफा देने से आए देहरा वासियों के अच्छे दिन : कमलेश

हर साल मिलने वाली विधायक और ऐच्छिक निधि कहां लगाई भाजपा के उपचुनाव थोपने के कारण लोगों के काम रुके एएम नाथ। देहरा : कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक...
Translate »
error: Content is protected !!