उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में हुए शामिल : श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के सौंदर्यकरण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा

by

रोहित भदसाली। ऊना, 28 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन उपलक्ष्य में ऊना के श्री राधाकृष्ण मंदिर, कोटला कलां में आयोजित महोत्सव में भाग लिया। मंगलवार देर सायं मंदिर पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज से आशीर्वाद लिया और भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप श्री विग्रह का दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा भी उनके साथ थे।
उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। बाबा बाल जी महाराज ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और विधायक विवेक शर्मा को पगड़ी और शॉल भेंट कर आशीर्वाद दिया।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बाबा बाल जी महाराज आम जन को भगवान से जोड़ने का महान कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराज श्री का आशीर्वाद उन्हें जनसेवा में और अधिक समर्पण और उत्साह के साथ जुटने का आध्यात्मिक बल प्रदान करता है। उपमुख्यमंत्री ने श्री राधाकृष्ण मंदिर, कोटला कलां के सौंदर्यकरण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले भी उन्होंने मंदिर में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये प्रदान किए थे, साथ ही बिजली की समस्या के समाधान के लिए 250 केवी का ट्रांसफार्मर और मंदिर का भव्य गेट लगवाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी किए थे।
250 करोड़ से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का सौंदर्यकरण
14 से 16 सितंबर तक माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि हिमाचल पवित्र स्थलों और मंदिरों की भूमि है, जहां विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ, सिद्धपीठ, शिवालय-देवालय स्थित हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार मंदिरों के संरक्षण और सौंदर्यकरण के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यकरण का कार्य किया जा रहा है। सरकार प्रदेश में धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है।
बता दें, प्रदेश सरकार के धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों केे तहत अंब उपमंडल में इस दफा पहली बार तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है। यह महोत्सव 14 से 16 सितंबर तक मनाया जाएगा।
मंदिर कमेटी ने उपमुख्यमंत्री के उदार योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और उनकी इस उदारता की सराहना की। कमेटी ने मंदिर में पधारे सभी गणमान्य व्यक्तियों का भी धन्यवाद किया।
इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की धर्मपत्नी मृदु शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, डॉ. राकेश अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी वर्करों को दिया जा रहा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का प्रशिक्षण

एएम नाथ। भोरंज 29 दिसंबर : शिशुओं की पढ़ाई के साथ-साथ उनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा इसके बारे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरुक एवं प्रशिक्षित करने के लिए भोरंज में महिला एवं बाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खाते में मिले 6 करोड़ : अमेरिका से डिपोर्ट मामले में ट्रैवल एजेंट की पहली गिरफ्तारी

पटियाला : अमेरिका से डिपोर्ट हुए किशनगढ़ भादसों के रहने वाले 44 वर्षीय गुरविंदर सिंह के मामले में एनआरआई पुलिस थाना टीम ने एक आरोपित को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महायुद्ध शुरु….अमेरिका ने ईरान के ‘ऑयल हब’ खार्ग आइलैंड पर किया भीषण हमला; मिडिल ईस्ट में मचा हड़कंप

मध्य पूर्व में जारी तनाव अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दिए गए ‘मिडनाइट अल्टीमेटम’ की समय सीमा समाप्त होने से पहले ही अमेरिकी सेना ने...
Translate »
error: Content is protected !!