उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने नागबाड़ी में नाग मंदिर में की पूजा-अर्चना

by

विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा

एएम नाथ। नूरपुर :  उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज नागबाड़ी स्थित प्राचीन नाग मंदिर जठेरे पठानिया में पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक रणवीर सिंह निक्का भी उनके साथ उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के उपरांत स्थानीय लोगों ने उपमुख्य सचेतक के समक्ष यह मांग रखी कि फोर लेन निर्माण कार्य के कारण मंदिर तक पहुँचने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। इस पर उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आश्वासन दिया कि मंदिर तक सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अंडरपास या फुटओवर ब्रिज निर्माण की संभावनाएँ तलाशने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।


मंदिर में आवश्यक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को देखते हुए उन्होंने मंदिर कमेटी को 5 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि यह राशि मंदिर परिसर में आवश्यक मरम्मत, सौंदर्यीकरण तथा अन्य विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी।


उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल आस्था के केंद्र नहीं हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण प्रतीक भी हैं।
इस मौके पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कम्बोडिया से आए यात्रियों से 20 लाख के अवैध सिगरेट बरामद

अमृतसर : श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमृतसर पर कस्टम विभाग ने बड़ी तस्करी को नाकाम करते हुए 1,22,400 स्टिक अवैध सिगरेट बरामद की हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 20.81 लाख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला का शव बरामद : घरों के बीच बनी एक खाई में गिरी हुई थी

चैलचौक ; मंडी जिला के गोहर उपमंडल के चैलचौक पंचायत में एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की पहचान 60 वर्षीय शुक्रि देवी पत्नी खेमू निवासी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

300 यूनिट फ्री बिजली का फायदा ऐसे मिलेगा : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का ऐलान

नई दिल्ली।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को सोलर ऊर्जा आधारित एक खास पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का ऐलान किया। वित्त मंत्री ने नि:शुल्क सौर बिजली योजना को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा क्षेत्र की बेटी नीतिका ने बढ़ाया प्रदेश का मान

एएम नाथ। देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने देहरा उप-मंडल की निवासी नीतिका को राष्ट्रीय स्तर पर कांगड़ा जिले का नाम रोशन करने पर बधाई दी है। नीतिका ने अपने समर्पण, निस्वार्थ...
Translate »
error: Content is protected !!