उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने एचपीएएस परीक्षा में सफलता पर दिव्य ज्योति कटोच को किया सम्मानित

by

कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण से अर्जित की यह उपलब्धि : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शाहपुर :  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा एचपीएएस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की पंचायत लांजनी के झिकड़ गांव की निवासी दिव्य ज्योति कटोच को उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया तथा उनकी धर्मपत्नी डाॅ. सुनन्दा पठानिया ने शाल एवं हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
दिव्य ज्योति कटोच, भूपिंदर कटोच की सुपुत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. पंचम कटोच की पौत्री हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर न केवल शाहपुर क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश में गर्व का माहौल है।
इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि दिव्य ज्योति कटोच ने कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दिव्य ज्योति अपनी प्रशासनिक क्षमता, ईमानदारी और जनसेवा के उच्च मूल्यों के साथ प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त विधानसभा सचिव गोवर्धन सिंह, सेवानिवृत्त आरओ दलीप सिंह तथा शशि मेहता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 17 को गलोड़ से करेंगे ‘सरकार गांव के द्वार’ का शुभारंभ : जिला के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी अलग-अलग दिन आयोजित होंगे कार्यक्रम – DC हेमराज बैरवा

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश हमीरपुर 12 जनवरी:  प्रदेश सरकार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आरंभ करने जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात-डलहौजी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 61 पदों पर भर्ती, 22 जुलाई तक करें आवेदन

चुवाड़ी परियोजना कार्यालय ने मांगे आवेदन, 27 और 31 जुलाई को होंगे साक्षात्कार स्थानीय महिलाओं को अवसर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू एएम नाथ। चम्बा :  बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रिज पर फहराया तिरंगा : राज्यपाल और मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए गुब्बारे छोड़े

एएम नाथ।  शिमला  : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज शिमला के ऐतिहासिक रिज पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड के निरीक्षण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री राजनीतिक प्रतिशोध की परंपरा शुरू कर रहे, इसके दूरगामी दुष्परिणाम होंगे : बिक्रम ठाकुर

होशियार सिंह पर दर्ज मामला राजनीतिक साजिश, 50-50 हजार रुपये के मामले की भी हो जांच विपक्ष को निशाना बना रही सरकार, कानून का हो समान रूप से इस्तेमाल: बिक्रम ठाकुर एएम नाथ। धर्मशाला...
Translate »
error: Content is protected !!