उपायुक्त ने गौवंश अभ्यारण्य के लिए चयनित भूमि का किया निरीक्षण

by
एएम नाथ। ऊना, 19 फरवरी. उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को ग्राम पंचायत नगनोली का दौरा कर प्रस्तावित गौवंश अभ्यारण्य के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। नगनोली के लबाना माजरा में 397 कनाल भूमि चिन्हित की गई है, जहां लगभग 4.50 करोड़ रुपये की लागत से गौवंश अभ्यारण्य का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के पहले चरण के लिए सरकार से 2.75 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
जतिन लाल ने बताया कि गौवंश अभ्यारण्य के पूर्ण निर्माण के बाद इसमें 500 गौवंश के रहने की व्यवस्था होगी। यहां 6 शेड बनाए जाएंगे, जिनमें से 5 शेड गौवंश के लिए तथा एक शेड चारे के लिए होगा। इसके अतिरिक्त, फार्मासिस्ट रेजिडेंस के निर्माण के साथ अन्य सुविधाओं का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे अभ्यारण्य का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
उपायुक्त ने जानकारी दी कि गौवंश अभ्यारण्य के निर्माण के लिए भूमि को पशुपालन विभाग के नाम हस्तांतरित किया जा चुका है तथा वन विभाग से आवश्यक स्वीकृतियां भी प्राप्त की जा चुकी हैं। वर्तमान में सीमांकन का कार्य प्रगति पर है। उपायुक्त ने अधिकारियों को इसे 20 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमांकन कार्य पूर्ण होते ही एचपीएसआईडीसी के माध्यम से तारबंदी का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, ग्राम पंचायत नगनोली के प्रधान मेहताब ठाकुर, एचपीएसआईडीसी के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कतना, पशुपालन विभाग की डॉ. स्मृति, वन विभाग से अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खंड विकास अधिकारी कार्यालय पट्टा में पंचायत चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित : कल पट्टा में रिहर्सल होगी

पट्टा मेहलोग, 27 अप्रैल : पंचायती राज विभाग ने पंचायतों के होने वाले चुनाव के लिए कवायद शुरु कर दी है। इसी कड़ी में विकास खंड पट्टा के कार्यालय में बीडीओ कुलदीप सिंह की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 दिसंबर तक करें धर्मशाला मैराथन के लिए पंजीकरण : फुल मैराथन विजेता को एक लाख का इनाम और पोडियम पर जगह

एएम नाथ। धर्मशाला : एथलेटिक मैदान, धर्मशाला से 25 दिसंबर को आयोजित होने वाली धर्मशाला मैराथन ऑनलाइन पंजीकरण 20 दिसंबर तक किया जा सकता है। यह जानकारी नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : कर एवं आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त के 11 पद भरने को स्वीकृति प्रदान

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर स्थापित करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोरठू- जोलना संपर्क मार्ग की डीपीआर तैयार, 4 करोड़ 84 लाख की धन राशि व्यय होगी : कुलदीप सिंह पठानिया ने मोरठू-भेड़खड्ड संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन

इंटर डिस्ट्रिक्ट मार्ग के रूप में विकसित होगा मोरठू-भेड़खड्ड– कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चम्बा (सिहुंता) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज मोरठू-भेड़खड्ड संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया । उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!