उपायुक्त ने प्रस्तावों की समयबद्ध पूर्ति एवं फील्ड सत्यापन को सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

by

वन अधिकार अधिनियम के प्रस्तावों को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति बैठक का आयोजन आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में किया गया।
बैठक में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पारंपरिक वनवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम- 2006 के अंतर्गत प्राप्त विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
उपायुक्त ने बताया कि उपयोगकर्ता एजेंसियों द्वारा उक्त अधिनियम की धारा 3(2) के अंतर्गत प्रस्तुत प्रस्तावों एवं उप मंडल समिति भरमौर द्वारा लोगों के व्यक्तिगत प्रस्तावों को जिला स्तरीय समिति के विचार एवं अनुमोदन को प्रेषित किया है। इन प्रस्तावों में सामुदायिक हित तथा आधारभूत ढांचागत सुविधाओं से संबंधित और स्थानीय लोगों के व्यक्तिगत मामले सम्मिलित हैं।


जिला स्तरीय समिति ने इस दौरान उप मंडल भटियात के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला गुमराहर के प्रस्ताव को अनुमति प्रदान की।
मुकेश रेपसवाल ने बैठक के दौरान सभी उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) को निर्देश दिए कि उपमंडल समिति द्वारा प्राप्त प्रस्तावों से संबंधित विभागीय औपचारिकताएँ समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं।
उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर आवश्यक जाँच, स्थल निरीक्षण तथा दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया को निर्धारित समय में सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त ने साथ में संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रस्तावों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप अंतिम रूप दिया जाए।
इस दौरान समिति ने प्रस्तुत प्रस्तावों की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक टिप्पणियाँ एवं सुझाव दर्ज किए।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, वन मंडल भरमौर से विभागीय प्रतिनिधि शिवकुमार उपस्थित रहे। कार्यकारी एसडीएम सलूणी, वन मंडल अधिकारी डलहौजी तथा चुराह बैठक में वर्चुअल रूप से उपस्थित हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू : पहले ही दिन हुआ जबरदस्त हंगामा

धर्मशाला : तपोवन में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है. सदन की कार्यवाही पहले दिन 11 बजे शुरू हुई. शोकोदगार के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष दल बीजेपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत सोलन खण्ड में 06 माह से 03 वर्ष के 3447 बच्चों, 03 से 06 वर्ष तक के 639 बच्चों व 1253 माताओं को लाभान्वित किया : कविता ठाकुर

सोलन : समेकित बाल विकास परियोजना सोलन की अनुश्रवण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा पोषण अभियान-2.0 की खण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन

मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प और स्वदेशी शक्ति से सुरक्षित है राष्ट्र की सीमाएं : जयराम ठाकुर ऑपरेशन सिंदूर ‘आत्मनिर्भर भारत’ की बढ़ती सैन्य ताकत का भी प्रमाण एएम नाथ। ​मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक की रोकथाम को प्रभावी बनाने के DC मुकेश रेपसवाल ने दिए निर्देश : कपड़े के बैग तैयार करने के लिए स्वयं सहायता समूहों को किया जाए प्रोत्साहित

उल्लंघनकर्ताओं के प्रति कार्यवाही तथा जानकारी और जागरूकता गतिविधियां की जाएं आयोजित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के ज़िला में उपयोग और बिक्री पर प्रभावी रोकथाम...
Translate »
error: Content is protected !!