उपायुक्त ने लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध तौर पर पूरा करने के दिए निर्देश

by

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत जारी परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

पूर्ण कार्यों के शीघ्र उपलब्ध करवाएं उपयोगिता प्रमाण पत्र : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत वित्तपोषित लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध तौर पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
मुकेश रेपसवाल ने यह निर्देश आज राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत ज़िला में जारी विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति को लेकर आयोजित एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए ।
उपायुक्त ने बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग तथा शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को पूर्ण हो चुके कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
मुकेश रेपसवाल ने जल शक्ति विभाग द्वारा आपदा न्यूनीकरण से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए बनीखेत नाला के बाढ़ संरक्षण कार्यों में तीव्रता लाने तथा चंबा शहर के लिए प्रस्तावित अतिरिक्त अग्निशमन प्रणाली स्थापित करने के लिए जल्द विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण करने को कहा।
उपायुक्त ने बैठक में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154-ए के तहत मेहला घार, मोहल्ला पक्का टाला में भूस्खलन रोकथाम कार्य, स्कूलों में रेट्रोफिटिंग कार्य सहित जारी विभिन्न परियोजनाओं के तहत प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता भाग सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जोगिंदर शर्मा, उच्च मार्ग मीत शर्मा, सहायक अभियंता जल शक्ति अनिल भारद्वाज, डीडीएमए शाखा प्रभारी सुमित गुप्ता बैठक में उपस्थित रहे।
अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर सिंह पठानिया ने वर्चुअल रूप से बैठक में भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एसओपी जारी, कोविड टेस्ट जरूरीः डीसी

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं से की अपील ऊना, 17 फरवरी: उत्तराखंड राज्य में फरवरी से अप्रैल माह के दौरान कुंभ मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा निवारण अभियान के तहत सभी को दिलाई शपथ : संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान करें सुनिश्चित – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि नशा निवारण हम सब का उत्तरदायित्व है और युवा पीढ़ी को नशे...
हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 11 अप्रैल को : विक्रम सचदेवा

जिले में 14 केंद्रों पर होगी नवोदय परीक्षा, 3114 छात्र देंगे परीक्षा एएम नाथ। चंबा : नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा VI, का आयोजन 11 अप्रैल को किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक के दौरान, उन्होंने राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा...
Translate »
error: Content is protected !!