उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने प्रीतमनगर बंगाली कॉलोनी का किया निरीक्षण

by

स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दिए निर्देश

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत हटली के अंतर्गत प्रीतमनगर बंगाली कॉलोनी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, मूलभूत सुविधाओं एवं आवास संबंधी आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।


उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्र में निवासरत पात्र परिवारों को 2 से 3 बिस्वा आवासीय भूमि उपलब्ध करवाने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने खंड विकास अधिकारी भटियात को निर्देश दिए कि पंचायत सचिव के माध्यम से यहां रह रहे परिवारों की पहचान एवं पात्रता सत्यापन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि भूमि आवंटन की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाई जा सके।


उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रस्तावित डी.डी.ए.सी. केंद्र, गोला का भी अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी पारस अग्रवाल, तहसीलदार सुरिंदर कुमार खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, तहसील कल्याण अधिकारी आरती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर डीएलएड व बीएड के प्रशिक्षुओ ने किया योगाभ्यास

चंडी मेहलोग, 20 जून (तारा) : वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर डीएलएड व बीएड के प्रशिक्षुओं ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के एचओडी हीरा दत्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने कृषि प्रसार कार्यकर्ता एवं किसान विश्रामालय का किया लोकार्पण

शिमला 25 सितम्बर – कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने आज शिमला स्थित बालूगंज में कृषि प्रसार कार्यकर्ता एवं किसान विश्रामालय का जीर्णोद्धार के उपरांत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

65 साल की महिला से रेप : मानवता शर्मसार,लिफ्ट देने के बहाने

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ लिफ्ट देने के बहाने आरोपी ने रेप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी के खिलाफ जो टिप्पणी की, उस पर कायम हूं: रवनीत सिंह बिट्टू

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर अपने विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपनी टिप्पणी पर कायम हैं...
Translate »
error: Content is protected !!