उप मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम : 8 फरवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे

by
ऊना, 7 फरवरी – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वीरवार 8 फरवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री 8 फरवरी को प्रातः 10 बजे लोअर पंडोगा के वार्ड नं 7 में मोहल्ला टालियां के लिए घरेलू जल निकासी प्रणाली कार्य की आधारशिला रखेंगे, 10.30 बजे खड्ड गांव में हरिजन बस्ती की सुरक्षा के लिए बाढ़ नियंत्रण कार्य, 11 बजे खड्ड के मोहल्ला चक्क के लिए सिंचाई टयूबवैल, 11.30 बजे पंजावर में बाबा बाल पुरी मंदिर के समीप मियां हीरा सिंह स्टेट कॉपरेटिव टेªनिंग सेंटर व सामुदायिक केंद्र, सांय 3 बजे ग्राम पंचायत हीरां के थड़ा में सिंचाई टयूबवैल बलियाल, 3.30 बजे लालूवाल से गोंदपुर जयचंद रोड़ के अपग्रडेशन कार्य व 4.30 बजे उप मुख्यमंत्री टाहलीवाल से बाथड़ी रोड़ के अपग्रडेशन कार्य का भूमिपूजन करंेगे।
इसके अतिरिक्त उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सायं 4 बजे ग्राम पंचायत दुलैहड़ में नव निर्मित राजीव सेवा केंद्र का लोकार्पण करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

6 अगस्त : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 5 अगस्त – हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 6 अगस्त रविवार को एक दिवसीय ऊना जिला के प्रवास पर होंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल शिव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज़ : शहीद स्मारक पर पुष्पांजली अर्पित कर शहीदों को किया नमन

ऊना, 15 अगस्त – जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस जल्द ही अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा करेगी : भाजपा को इसकी कोई चिंता नही करनी चाहिए – रजनीश किमटा

एएम नाथ :  शिमला, 23 अप्रैल :  प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा है कि पार्टी जल्द ही अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। भाजपा को इसकी कोई चिंता नही करनी चाहिए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘एक रिफ्यूजी सांइटिस्ट’ आत्मकथा का किया विमोचन

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां जिला सोलन के डॉ. एम.के. शिंगरी द्वारा लिखित आत्मकथा ‘एक रिफ्यूजी सांइटिस्ट’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने डॉ. शिंगरी के कार्य की...
Translate »
error: Content is protected !!