उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे

by
रोहित भदसाली। ऊना, 5 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 6 से 8 नवम्बर तक ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री 6 नवम्बर को ऊना जिला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 7 नवम्बर को जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के उपरांत उप मुख्यमंत्री सायं 5.30 बजे 35वें विशाल इनामी दंगल जखेवाल(बीटन) के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में रहेगा।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री 8 नवम्बर को प्रातः 11 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड के वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इसके उपरांत सायं 7 बजे श्री राम लीला मैदान ऊना में युवा साईं समिति ऊना द्वारा दिवंगत सुविख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में आयोजित 11वीं विशाल साईं संध्या में शामिल होंगे। मुकेश अग्निहोत्री का रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू में एचआईवी-एड्स से सम्बन्धित जागरूकता शिविर आयोजित

  एएम नाथ। चंबा, 4 सितंबर : स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू में प्रशिक्षणर्थियों को एचआईवी-एड्स से सम्बन्धित जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण युवा संसद एक शैक्षणिक एवं नेतृत्व विकास की पहल : डॉ. सलारिया

सलूणी कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने हेतु युवा संसद 28 फरवरी को एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के इको क्लब के तत्वावधान में 28 फरवरी, 2026...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में तीन लाख किसान प्राकृतिक तरीके से उगा रहे विविध फसलें : केवल पठानिया

लोक लेखा समिति ने प्रवास के दौरान गुजरात के राज्यपाल से की मुलाकात हिमाचल में प्राकृतिक खेती को लेकर उठाए गए कदमों की दी जानकारी एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल विधानसभा की लोक लेखा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा सरकार ने तय लिमिट से कम लोन लिया, जबकि सुक्खू सरकार लिमिट बढ़ाकर लोन ले रही : जयराम ठाकुर

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मौजूदा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के श्रीलंका वाले बयान से प्रदेश की...
Translate »
error: Content is protected !!