उस रात मैं और मेरी दोस्त…’, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पर लगा दुष्कर्म का आरोप कितना सच? महिला की दोस्त ने बताई कहानी

by
पंचकूला।  भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म के आरोप लगाने के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब इस प्रकरण की चश्मदीद गवाह ने सभी आरोपों को झूठा बता दिया।  जिस युवती द्वारा दुष्कर्म के आरोप लगाए गए हैं, उसकी दोस्त और गवाह बुधवार को मीडिया के सामने आई और उसने कहा कि युवती द्वारा जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वे बिल्कुल झूठे हैं और ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
पीड़िता की दोस्त ने कहा कि वह और उसकी दोस्त 7 जुलाई 2023 को कसौली घूमने गए थे। इसके बाद वह रॉकी मित्तल से मिले थे। वह, पीड़िता और उनका बॉस एक ही रूम में रुके थे और इस तरह की कोई भी बात वहां पर नहीं हुई।
‘यह घटना जुलाई 2023 की :  दिल्ली की युवती ने कहा कि मुझे गवाह बनाया गया है, लेकिन कोई घटना ही नहीं हुई। युवती ने बताया कि 7 जुलाई, 2023 को मेरी दोस्त ने मुझे कहा था कि मेरे बॉस के साथ घूमने के लिए कसौली चलते हैं। वहां पर रॉकी मित्तल से मुलाकात हुई थी।
उस रात को मैं, मेरी दोस्त और उसका बॉस वहीं पर रात को रुके और अगली सुबह वापस चले गए। जिस रूम में हम रुके हुए थे, वहां ऐसा कुछ नहीं हुआ। एफआईआर में मेरा नाम गलत तरीके से डाला गया था। युवती के बॉस को कहा गया था  कि उसके बॉस को चेयरमैन की टिकट मिलेगी, रुपये मिलेंगे।
‘मैं मोहनलाल बडोली से कभी नहीं मिली :  इस गवाह ने कहा कि मोहनलाल बडोली से वह कभी नहीं मिली है। उसकी दोस्त और उसके बॉस अमित का कोई टिकट और चेयरमैन का मामला है, जिसके बारे में उसे पूरी जानकारी नहीं है। मोहनलाल बडोली को उसने कभी भी होटल में नहीं देखा और ना ही कभी पहले वह मिली है।  इस गवाह ने कहा कि मीडिया में आने के बाद मैंने उनका फोटो देखा है। अगर कुछ गलत होता, तो तुरंत एफआईआर दर्ज करवाने जाते। इतने समय बाद केस दर्ज करवाने का कोई औचित्य नजर नहीं आ रहा और यह केवल दबाव बनाने और पैसे ऐंठने की साजिश लग रही है।
‘इसके लिए पैसे मिलेंगे, लेकिन…’  युवती ने कहा कि उसकी दोस्त ने उस पर दबाव बनाया, लेकिन मैंने उसे मना कर दिया और वह कह रही थी कि इसके लिए पैसे मिलेंगे। गवाह ने मीडिया के सामने कहा कि आरोप लगाने वाली मेरी दोस्त ने एफआईआर दर्ज करवाने बाद मेरे घर पर आकर काफी ड्रामा किया था।
           मैंने साफ कह दिया था कि मैं गवाह नहीं बनूंगी। मुझे पुलिस ने कई बार बुलाया। मेरा परिवार मेरी समर्थन में है। कसौली थाने जाकर आई हूं और उन्होंने मुझे बयान देने के लिए कहा है। मेरा नाम जानबूझकर एफआईआर में डाला गया है। दुष्कर्म जैसा कुछ भी नहीं हुआ। गवाह ने स्पष्ट तौर पर दुष्कर्म के आरोपों को नकार दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

14 सितम्बर को 11वां विशाल अलौकिक जागरण होशियारपुर के बड़े हनुमान मंदिर दशहरा ग्राउंड में करवाया जा रहा – तरुण खोसला

होशियारपुर । दलजीत अजनोहा :  श्री बालाजी सेवा परिवार सोसायटी रजि एवं श्री बालाजी दरबार शीतला मंदिर होशियारपुर की ओर से 14 सितम्बर दिन शनिवार को बड़े हनुमान मंदिर दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में श्री...
article-image
पंजाब

13 वर्षीय बच्ची हत्या मामला: एएसआई बर्खास्त, दो अन्य पुलिसकर्मी सस्पेंड

जालंधर।  13 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में एएसआई मंगतराम को बर्खास्त करने के अलावा दो अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एडीसीपी-2 हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि एएसआई मंगतराम को...
article-image
पंजाब

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन में महंत स्वामी उदय गिरी जी के नेतृत्व में निशुल्क कैंप लगाया

होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन में महंत स्वामी उदय गिरी जी के सानिध्य में निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के सहयोग से...
Translate »
error: Content is protected !!