ऊना के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : 7 महिलाएं कराई गई रिहा ,2 ग्रिफ्तार….लड़कियों को पैसे का लालच देकर वेश्यावृत्ति में धकेला था

by

रोहित जसवाल । ऊना : ऊना जिले के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां से सात महिलाओं को रिहा कराते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

एसपी अमित यादव ने शनिवार को बताया कि पुलिस की एक टीम को सूचना मिली थी कि पीर निगाहे धार्मिक स्थल के पास स्थित होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद एक पुलिसकर्मी को नकली ग्राहक बनाकर होटल में भेजा गया । उसने वहां जाकर जांच की तो पता चला कि रिसेप्शनिस्ट कमरे का इस्तेमाल वेश्यालय के रूप में किया जा रहा है।

यहां लड़कियों को पैसे का लालच देकर वेश्यावृत्ति में धकेला हुया है । पुलिसकर्मी से संकेत मिलने के बाद टीम ने होटल पर छापा मारा। सात महिलाओं को रिहा कराया गया। इसके बाद दो लोगों रिसेप्शनिस्ट दीना नाथ और रवि कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया और शुक्रवार रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताते चलें कि साल 2023 में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था। यहां से पुलिस ने एक महिला और होटल मालिक को गिरफ्तार किया था. कांगड़ा जिला के भड़ोली की रहने वाली एक महिला सरला देवी उर्फ माता इस सेक्स रैकेट की संचालक थी. वो 20 वर्षों से जिस्मफरोशी के इस धंधे से जुड़ी हुई थी।

इस सेक्स रैकेट की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी. इसी के आधार पर पुलिस की एक टीम ने इस रैकेट से जुड़े दलालों से संपर्क किया। उनसे बातचीत के बाद सौदा तय हुआ. एक पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर होटल नादौन में पहुंचा। वहां संदिग्ध स्थिति देखते ही पुलिस की टीम ने छापा मार दिया। पुलिस ने तीन महिलाओं को बरामद करते हुए दो लोगों पकड़ा था।

तत्कालीन इंस्पेक्टर हरीश गुलेरिया की अगुवाई में गठित की गई पुलिस टीम ने ये सफलता हासिल की थी।  इस टीम में एएसआई राजकुमार, कांस्टेबल लखन, ललित, राजेश, आशीष और कुलदीप शामिल थे। इस टीम ने जाल बिछाकर दलाल महिला आरोपी और होटल के मालिक को गिरफ्तार किया था। आरोपी महिला 20 साल से पंजाब से लड़कियां हिमाचल प्रदेश ला रही थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रावण आष्टमी मेले की तैयारियों को लेकर विधायक सुदर्शन बबलू ने ली बैठक : अधिकारियों को मेले के सफल संचालन के दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रोहित जसवाल।  श्री चिंतपूर्णी(ऊना), 23 जुलाई। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले के तैयारियों एवं प्रबंधनों को लेकर माईदास सदन में श्री चिंतपूर्णी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

बद्दी, 27 जनवरी (तारा) : श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः विद्यालय के डायरेक्टर कर्नल केजेएस रंधावा द्वारा झंडा फहराने के साथ हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षण संस्थानों के आस-पास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : DC मुकेश रेपसवाल

तंबाकू मुक्त पंचायत घोषित होने पर पांच लाख रुपए की राशि का है प्रावधान एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा है कि ज़िला में सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित...
हिमाचल प्रदेश

2400 करोड़ की योजना से विकसित होंगे नए पर्यटन स्थल : आरएस बाली

एचपीटीडीसी अध्यक्ष ने हमीरपुर में की जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता एएम नाथ। हमीरपुर 15 अप्रैल। 78वां हिमाचल दिवस मंगलवार को हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहीद कैप्टन मृदुल...
Translate »
error: Content is protected !!