ऊना जिले में 30 मई से 1 जून तक प्रतिबंधित रहेगी शराब की बिक्री – विनोद डोगरा

by
ऊना, 30 मई। राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना द्वारा आदर्श आचार संहिता और ड्राई-डे को सख्ती से लागू करने के लिए आबकारी अधिनियम के तहत व्यापक चैकिंग की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि जिला में ड्राई-डे वीरवार 30 मई सांय 6 बजे से लेकर 1 जून सांय 6 बजे तक रहेगा। इसके अलावा मतगणना वाले दिन 4 जून को भी ड्राई-डे रहेगा।
विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि ड्राई-डे की अनुपालना सख्ती से लागू करने के लिए विभाग ने चार टास्क फोर्स टीमें गठित की हैं। इसके अतिरिक्त विभाग के सात नाकाओं पर भी लगातार चैंकिग की जा रही है। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक 406 जगहों पर आबकारी अधिनियम के तहत छापामारी की गई जिसमें 1,61,779 बल्क लीटर शराब पकड़ी गई जिसका मूल्य 3,09,88,394 रूपये है।
उन्होंने बताया कि गत तीन दिनों के दौरान राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना ने चैकिंग गतिविधियों को और तेज़ करके अवैध शराब के 7 मामले पकडे़ हैं। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कार्य में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को पकड़ा जाता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी भी व्यक्ति को अवैध शराब के तस्करी/बिक्री की जानकारी हो तो 01975-226088 और ईमेल डीसीएसटीई-ऊना ऐट द रेट एचपी डॉट जीओवी डॉट इन पर सूचना दे सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालाजी में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : माँ ज्वालाजी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले 17 अगस्त से 25 अगस्त तक पूर्ण उत्साह से आयोजित किये जाएंगे

ज्वालामुखी 22 जुलाई : प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ ज्वालाजी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले 17 अगस्त से 25 अगस्त तक पूर्ण उत्साह से आयोजित किये जाएंगे। सहायक आयुक्त मंदिर एवं एसडीएम ज्वालामुखी डॉक्टर संजीव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटपा अधिनियम 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मंडी में जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित

शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्ती, दुकानों की नियमित जांच के दिए निर्देश एएम नाथ।  मंडी, 30 मई  :  सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 30 नवंबर तक बनेगा प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य पहचान-पत्रः मुख्यमंत्री सुक्खू

आईजीएमसी के वार्षिक कार्यक्रम ‘स्टिमुलस’ के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल, शिमला के वार्षिक कार्यक्रम ‘स्टिमुलस’ के समापन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हृदय रोग के सबसे ज्यादा मामले जल्द ही भारत में होंगे : डॉ. एचके बाली……हृदय रोग के जोखिम को कम करने के तरीके जानिए

होशियारपुर: भारतीय जनसंख्या में हृदय रोग की बढ़ती प्रवृत्ति के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लिवासा अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम, कार्डियक साइंसेज के अध्यक्ष और डीन एकेडमिक्स एंड रिसर्च डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!