ऊना में कार ने स्कूटी को मारी टक्कर:एक युवक की चंडीगढ़ पीजीआई ले जाते वक्त मौत, 2 गंभीर घायल

by

ऊना : हिमाचल के ऊना के समूरकलां में कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से नवजोत निवासी कुरियाला की पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि हिमांशु का पीजीआई में उपचार चल रहा है। राहुल आरएच ऊना में उपचाराधीन है।
जानकारी के मुताबिक रविवार रात को तीन युवक स्कूटी पर समूरकलां की तरफ जा रहे थे। इस दौरान ऊना भोटा हाईवे पर सामने से आ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार मंडी के हिमांशु, कुरियाला के नवजोत और डंगेडा के राहुल घायल हो गए। इस बीच ड्राइवर ने कार भगाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर ऊना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के रिजनल अस्पताल पहुंचाया। रिजनल अस्पताल में डॉक्टरों ने हिमांशु और नवजोत की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में नवजोत ने दम तोड़ दिया। एएसपी प्रवीण धीमान ने कहा कि इस संबंध में कार ड्राइवर के खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वोल्वो बस से नशे की सप्लाई : 15 लाख के चिट्टे के साथ युवक और युवती गिरफ्तार

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 15 लाख रुपये के चिट्टे के साथ युवक और युवती को गिरफ्तार किया गया है.कुल्लू जिला के युवक और युवती वोल्वो बस में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लुटेरी दुल्हन : 2 लाख 80 हजार रुपए, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार, मामला दर्ज

झुनझूनूं  :  एक परिवार को लुटेरी दुल्हन के जरिए लाखों की लूट का मामला सामने आया है। मामला सामने आने पर पीड़ित परिवार ने बताया कि वह दो लाख 80 रूपए देकर नोटेरी पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. जनक राज के प्रयास लाए रंग : जेएसडब्ल्यू परियोजना बुझाएगी लामु पंचायत के लोगों की प्यास

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :: भरमौर विधानसभा क्षेत्र की लामू पंचायत में आजकल जलसंकट गहरा गया है। इसके समाधान को लेकर ग्रामीणों ने विधायक डॉ. जनक राज को अवगत करवाया था। विधायक ने मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पहुंचे सोलन

एएम नाथ। सोलन हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी 15 अगस्त के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने आके सोलन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला...
Translate »
error: Content is protected !!