लंपी स्किन रोग प्रभावित मृत पशुओं का एक लाख तथा बीमार हुए पशु का 50 हजार रुपये प्रति पशु दिया जाए मुआवजा

by

लंपी स्किन रोग तथा गन्ने के भाव तथा बकाया अदायगी के लिए डिप्टी स्पीकर को सौंपा मांगपत्र
गढ़शंकर: 5 सितम्बर: संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर कुल हिंद किसान सभा द्वारा दर्शन सिंह मट्टू प्रांतीय सचिव दर्शन सिंह मट्टू, गुरनेक सिंह भज्जल प्रांतीय उपाध्यक्ष कुल हिंद किसान सभा की अगुवाई में डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जयकृष्ण सिंह रौड़ी को मांगपत्र दिया गया।
मांग की गई कि सरकार लंपी स्किन रोग के गंभीर हालातों को एमरजैंसी हालात घोषित करे। रोग प्रभावित मृत पशुओं का एक लाख रुपये प्रति पशु तथा बीमार हुए पशु का 50 हजार रुपये प्रति पशु मुआवजा दिया जाए।
प्रदेश सरकार मुर्दा तथा बीमार पशुओं की गिनती करवा कर पीडि़त परिवारों को मुआवजा दिलाए। मृत पशुओं को दबाने के लिए पंचायतेों तथा पशुपालन विभाग द्वारा गांव स्तर तक उचित तथा निशुल्क व्यवस्था का प्रबंध किया जाए। वैटनरी विभाग में रिक्त पद तुरंत भरे जाएं। भज्जल तथा मट्टू ने गन्ने के बकाया अदायगी की मांग की। उन्होंने कहा कि दूध का रेट 10 रुपये प्रति फेंट यूनिट किया जाए। इसी प्रकार दरियाओं में इंडस्ट्री इकाइयों के प्रदूषण को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं। इन सभी मांगों के समाधान हेतु डिप्टी स्पीकर द्वारा सहमति व्यक्त की गई एवं इसे मुख्यमंत्री भगवंत मान तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।
इस मौके पर कुल हिंद सभा के नेता कश्मीर सिंह भज्जल, गुरदयाल सिंह मट्टू, गोल्डी गोलियां, गोपाल सिंह थांदी, जोगेन्द्र सिंह थांदी, गुरमीत सिंह,रेशम सिंह, प्रेम सिंह, हंसराज, बलदेव राज, अविनाश तथा महेन्द्र सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा की पंजाब से लगती सीमाओं पर जबर्दस्त नाकाबंदी : छावनी में तबदील हरियाणा-पंजाब सीमाएं

चंडीगढ़  :  किसानों को रोकने के लिए हरियाणा की पंजाब से लगती सीमाओं पर जबर्दस्त नाकाबंदी कर दी गई है । शम्भू बॉर्डर से टिकरी तक सभी सीमाओं और छोटे-बड़े रास्तों पर पुलिस व...
article-image
पंजाब

गांव देनोंवाल खुर्द (बस्ती सैसियां) में पटके की कुश्ती सीपा देनोवाल ने जीती : सरपंच व नंबरदार जतिंदर ज्योति ने विजेता पहलवानों को इनाम किए वितरित

गढ़शंकर : गांव देनोंवाल खुर्द (बस्ती सैसियां ) में गुग्गा जाहर वीर जी की मजार पर हर साल लगने वाले मेले दौरान आयोजित कुश्ती के मुकाबले में पटके की कुश्ती सीपा देनोवाल खुर्द ने...
पंजाब

फगवाड़ा रोड पर बढ़ते ट्रैफिक और दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन छठ पूजा के दुकान फोकल प्वाइंट मार्ग पर लगवाए: रमाशंकर/राजीव 

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :   छठ पूजा आस्था का महापर्व है और अब ये पूजा पुरे विश्व में पवित्रता के साथ मनाया जाता है इनके पूजन में पवित्रता और शुद्धता का विशेष रूप से ध्यान...
article-image
पंजाब

बसपा नेता दविंदर सिंह पनेसर अपने साथियों सहित आप में शामिल : लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले AAP का बढ़ा कुनबा

लुधियाना  :  बसपा के बीसी विंग के अध्यक्ष दविंदर सिंह पनेसर अपने कई साथियों सहित आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए है। दविंदर सिंह के साथ बसपा के अन्य प्रमुख नेता गुरिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!